गाजियाबाद : पत्रकार की हत्या पर सीएम योगी ने 10 लाख की आर्थिक सहायता, पत्नी को नौकरी व बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का दिया आदेश

Subscribe






Share




  • National News

गाजियाबाद 22 जुलाई 2020

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत पत्रकार के परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता, पत्नी को नौकरी और बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का आदेश दिया है।

बतादें कि पत्रकार विक्रम जोशी की अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ के विरोध में पुलिस को तहरीर देने के बाद विक्रम जोशी को बदमाशों ने सरेराह उनकी बेटियों के सामने ही सिर में गोली मार दी थी।

जिसके बाद पत्रकार विक्रम जोशी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है। बुधवार सुबह 4 बजे डॉक्टरों ने इस बात की जानकारी दी। 

जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत पत्रकार के परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता, पत्नी को नौकरी और बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का आदेश दिया है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर