उत्तर प्रदेश, वृन्दावन : एडीजी ने किया महिला हेल्प लाइन कक्ष का उद्धघाटन

Subscribe






Share




  • States News

विकास अग्रवाल

टीटीआई न्यूज़

वृन्दावन (21-10-2020)

वृन्दावन थाना परिसर में आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक  अजय आनन्द ने मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प लाइन कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया और शिला पट्टिका का अनावरण किया।

एडीजी अजय आनन्द ने कहा कि महिलाओं के अधिकार पुरुषों से कम नहीं हैं, बल्कि कहीं अधिक हैं। मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प लाइन डेस्क के माध्यम से महिलाओं को अपनी शिकायत कहने के लिए एक सुरक्षित माहौल दिया गया है। उनका कहना था कि पेरेंट्स को बच्चों से फ्रेंडली बात करनी होगी। बच्चों की बात सुनने की आदत डालनी होगी। खास तौर पर मेल चाइल्ड को अच्छे संस्कार देने चाहिये। घर में शांत वातावरण होना चाहिए। जिससे मेल चाइल्ड घर से बाहर जाकर व्यसनों की लत में न पड़ें। उन्होंने कहा कि लड़कियां घर की रौनक और शक्ति होती हैं। बेटियों को स्वाबलंबी और मजबूत बनाना ही हमारा उद्देश्य है।

आगरा रेंज के आईजी ए सतीश गणेश ने मिशन शक्ति को 'आह्वान' बताया। उन्होंने कहा कि हमें अपराध को समूल नष्ट करना है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि हमें छोटी बच्चियों को समझाना होगा कि गुड टचिंग और बेड टचिंग में क्या डिफरेंस है। उनका कहना था कि नारी के सम्मान, सुरक्षा, स्वाबलंबन और स्वाभिमान को जोड़कर चलेंगे तो मुख्यमंत्री योगी जी का सपना जरूर पूरा होगा।

जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा ने कहा कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य है कि सभी महिलाओं तक इसकी जानकारी पहुंचे। उन्होंने कहा कि गुमनाम रूप से कोई भी महिला किसी भी पुलिस अधिकारी से अपनी शिकायत कह सकती है, निश्चित रूप से कार्यवाही होगी।

एसएसपी गौरव ग्रोवर ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को नारी शक्ति मिशन के बारे में जानकारी देते हुये 1090 का इस्तेमाल करने की सलाह दी।

मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी एएसपी आरती सिंह ने कहा कि पुलिस के लिए यह एक अच्छा मौका है कि जो जनता के बीच पुलिस की नेगेटिव इमेज है उसे अब बदला जा सकता है।

ट्रेनी आईएस दीक्षा ने महिलाओं से अपना कॉन्फिडेंस लेबल कभी कम न करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अपनी प्रॉब्लम पेरेंट्स के साथ शेयर करें जिससे आपका कॉन्फिडेंस लेबल आगे बढ़ सके।

वहीं संदीपनी मुनि स्कूल की प्रिंसिपल रश्मि मिश्र ने पुलिस पेट्रोलिंग पर उंगली उठाई। साथ ही उन्होंने दस वर्ष से कम उम्र की बच्चियों की सुरक्षा सम्बन्धी प्रश्न उठाये। महिलाओं ने अपने सुझाव देते हुए कहा कि बच्चियों को मार्शल आर्ट जैसी तकनीक सिखाई जानी चाहिए। विदेशी महिला श्रद्धालु ने लोकल पुलिस की तारीफ में जमकर कसीदे गढ़े। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस कुछ समझाती है तो उसका सहयोग करना चाहिए। हालांकि महिलाओं ने मुख्यमंत्री द्वारा चलाये गये इस मिशन शक्ति की भूरी भूरी प्रशंसा की।

कार्यक्रम में एएसपी अनिरुद्ध कुमार, एसपी सिटी उदय शंकर सिंह, सीओ सदर रमेश कुमार तिवारी, थाना प्रभारी अनुज कुमार समेत पुलिस प्रशासन के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। संचालन उपनिरीक्षक अर्चना सांगवान ने किया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर