देश के प्रसिद्ध रंगकर्मी संजीबा की चित्र प्रदर्शनी 23 से मथुरा में
- 6 years ago
- 7274 views
Subscribe
Share
- National News
मथुरा 8 दिसंबर 2020
कला, साहित्य, संस्कृति एवं समाजसेवा में अग्रणी सारथी परिवार द्वारा 23 से 26 दिसंबर तक आयोजित सांस्कृतिक संगम में देश के प्रमुख रंगकर्मी संजीबा कानपुर की कविता चित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई है।
सारथी संस्था के अध्यक्ष रवि शर्मा ने बताया कि मसानी रोड स्थित अग्रवाटिका में 23 से लेकर 26 दिसंबर तक आयोजित किए जा रहे सांस्कृतिक संगम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ देश के प्रमुख रंगकर्मी संजीबा कानुपर की कविता चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें उनके सामाजिक, राजनैतिक, धर्म, शिक्षा, रोजगार, गरीबी उन्मूलन सहित अन्य विषयों पर आधारित कविता चित्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक लगी रहेगी। आर्टिस्ट संजीबा कानपुर को संस्था द्वारा आयोजित किए जा रहे अन्य कार्यक्रमों में उपस्थित रहने करने के लिए भी आमंत्रित किया गया है।
इन्हें संस्था द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। संस्था द्वारा आयोजित किए जा रहे 4 दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों के लिए जनपद सहित अन्य जनपदों के शिक्षाविद्, समाजसेवी, राजनैतिक हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने सभी कला, साहित्य एवं संस्कृति प्रेमियों से चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए अनुरोध किया।



