उत्तर प्रदेश, मथुरा : राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा 18 दिसंबर 2020

जनपद न्यायालय मथुरा में विगत दिनों राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता श्रीमती साधना रानी ठाकुर, जनपद न्यायाधीश मथुरा द्वारा की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्रीमती साधना रानी ठाकुर, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय डॉ. विदुषी सिंह, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर ट्रिब्यूनल श्री रणधीर सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, बैंक, मोबाइल कंपनियों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला मुख्यालय, कलेक्ट्रेट व तहसील स्तर पर कुल 10622 वाद निस्तारण हेतु नियत किए गए, जिनमें से 1839 वादों का निस्तारण किया गया।

 

श्रीमती साधना रानी ठाकुर, जनपद न्यायाधीश मथुरा द्वारा 31 इजराय वादों का निस्तारण कर रू 21,07,572/- की डिग्री धनराशि वसूली गई।

 

डॉ. विदुषी सिंह, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय मथुरा द्वारा 36 वाद तथा श्रीमती संगीता शर्मा अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मथुरा द्वारा 21 वादों का निस्तारण किया गया।

 

श्री रणधीर सिंह, पीठासीन अधिकारी, मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण, मथुरा द्वारा एक वाद का निस्तारण कर तीन लाख रुपये की राशि पीड़ित पक्षकारों को दिलाये जाने के आदेश पारित किए गए।

 

अतिरिक्त न्यायालय द्वारा धारा 138 एन.आई.एक्ट के 78 वादों का निस्तारण कर रु 1,88,75,017/- का भुगतान पक्षकारों को करने के आदेश पारित किए गए।

 

फौजदारी न्यायालयों द्वारा फौजदारी के शमनीय वादों में 926 वादों का निस्तारण कर रू 8,07,470/- का अर्थदंड वसूला गया।

 

32 व्यवहारिक वाद, 27 विद्युत अधिनियम वाद, 103 राजस्व वाद, 14 अंतिम आख्या तथा 05 अन्य प्रकार के वादों का भी निस्तारण किया गया।

 

राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंकों, मोबाइल कंपनियों के वादों के निस्तारण हेतु आयोजित प्रीलिटिगेशन लोक अदालत में 565 वादों का निस्तारण कर दो करोड़ 30 लाख 38 हजार सात सौ छियालीस रुपये वसूले गए।

 

राष्ट्रीय लोक अदालत के अंत में नोडल अधिकारी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री देवकांत शुक्ला तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती दीक्षा श्री द्वारा उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर