उत्तर प्रदेश, मथुरा : गोवर्धन पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, गैगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त किया गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा 3 सितम्बर 2020

गोवर्धन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने इस दौरान गैगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे गैंग लीडर अभियुक्त मिस्सा उर्फ मिच्चड पुत्र अख्तर को मय एक तमंचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा के निर्देशानुसार वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी गोवर्धन के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन मय टीम के थाना क्षेत्र गोवर्धन में देखरेख शान्ति व्यवस्था, तलाश अभियुक्त गण, गस्त आदि में मामूर थे , के दौरान द्वारा मुखबिर सूचना मिली कि थाना गोवर्धन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 237/20 धारा 2/3 गैंग एक्ट का गैंग लीडर मिस्सा उर्फ मिच्चड पुत्र अख्तर निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन, मथुरा जो अपने गैंग के साथ मिलकर लोगो से धोखाधडी व लूटपाट कर धनोपार्जन करता है जो कही जाने के चक्कर में बरसाना रोड सकरवा मोड पर खडा है  । मुखबिर की सूचना पर  दिनाँक 02/09/2020 को बरसाना रोड सकरवा को जाने वाले मोड पर अभियुक्त मिस्सा उर्फ मिच्चड को मय 01 अदद तमंचा देशी 315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार कर अभियुक्त मिस्सा उर्फ मिच्चड उपरोक्त के विरुद्ध थाना गोवर्धन पर मु0अ0सं0 306/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्द आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये जेल भेजा जा रहा है । 

 

गिरफ्तार अभियुक्त

मिस्सा उर्फ मिच्चड पुत्र अख्तर निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन जिला मथुरा  ।

 

अपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 306/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गोवर्धन, मथुरा ।

2. मु0अ0सं0 237/20 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना गोवर्धन, मथुरा ।

3. मु0अ0सं0 599/18 धारा 394/420/411 भादवि थाना गोवर्धन मथुरा ।

4. मु0अ0सं0 629/18 धारा 392/411 थाना गोवर्धन मथुरा ।

5. मु0अ0सं0 634/18 धारा 307 भादवि थाना गोवर्धन मथुरा ।

6. मु0अ0सं0 636/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गोवर्धन ।

7. मु0अ0सं0 449/11 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना गोवर्धन मथुरा ।

8. मु0अ0स0  585/11 धारा  3 उ0प्र0 गुण्डागर्दी नियन्त्रण अधि0 थाना गोवर्धन मथुरा।

9. मु0अ0सं0   96/18 धारा 304,307,393,420 भादवि थाना गोवर्धन मथुरा ।

10. मु0अ0सं0 185/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गोवर्धन मथुरा ।

11. मु0अ0सं0 633/18 धारा 392 भादवि थाना कोसी कलां मथुरा ।

 

                                                                                

बरामदगी –

01 अदद तमंचा देशी 315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस 

 

 

गिरफ्तार करने वाली टीम-

1. प्रभारी निरीक्षक श्री लोकेश सिंह भाटी थाना गोवर्धन, मथुरा ।

2. उ0नि0 श्री महेश चन्द्र थाना गोवर्धन, मथुरा ।

3. है0का0 119 ओमवीर थाना गोवर्धन, मथुरा ।

4. का0 3051 सौरभ थाना गोवर्धन, मथुरा ।

5. का0 1820 दिलीप पोनिया थाना गोवर्धन, मथुरा ।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर