Lovely Poem : लोग हैं न...

Subscribe






Share




  • Jeevan Mantra

तू अपनी 

खूबियां ढूंढ,

कमियां निकालने के लिए, 

लोग हैं न... 

 

अगर रखना है कदम 

तो आगे रख, 

पीछे खींचने के लिए 

लोग हैं न...

 

सपने देखने ही है तो 

ऊंचे देख,

निचा दिखाने के लिए, 

लोग हैं न...

 

अपने अंदर जुनून की 

चिंगारी भड़का,

जलने के लिए, 

लोग हैं न...

 

अगर बनानी है तो 

यादें बना,

बातें बनाने के लिए 

लोग हैं न...

 

प्यार करना है तो 

खुद से भी कर, 

दुश्मनी करने के लिए 

लोग हैं न...

 

रहना है तो थोड़ा 

बच्चा भी बनकर रह, 

समझदार बनाने के लिए

लोग हैं न... 

 

भरोसा रखना है तो 

खुद पर रख, 

शक करने के लिए 

लोग हैं न... 

 

तू बस सवार ले 

खुद को, 

आईना दिखाने के लिए 

लोग हैं न...

 

खुद की अलग 

पहचान बना,

भीड़ में चलने के लिए 

लोग हैं न... 

 

तू कुछ करके दिखा 

दुनिया को, 

तालियां बजाने के लिए                        

लोग हैं न...

 

Prastuti - HP TAILOR

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर