उत्तर प्रदेश : मथुरा पुलिस को चोरों की चुनौती, राया में ठेके में चोरी, अन्य स्थानों पर भी चोरों ने दिखाए हुनर
- 6 years ago
- 5932 views
Subscribe
Share
- States News
जयशंकर
टीटीआई न्यूज़
राया मथुरा 17 नवंबर 2020
थाना राया क्षेत्र में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां आए दिन चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस इन घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रही है।
ताजा मामला थाना राया कस्बे के हाथरस और नौहझील मार्ग का है जहां चोरों ने एक दुकान की छत काटकर चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन दुकान में सामान कम होने पर चोरों ने पास ही बनी पान की दुकान की दीवार काटने की कोशिश की। लेकिन दीवार न कटने के कारण चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। वहीं दूसरी घटना कस्बा के ही मांट रोड की है, जहां चोरों ने शराब के ठेके में चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
ठेका संचालक ने बताया कि उसके ठेके से चोर लगभग 4 पेटी शराब ले गये हैं और अभी स्टॉक चेक किया जा रहा है कि कितना माल चोरी हुआ है। ठेका संचालक ने ये भी बताया कि गांव थना स्थित उसके दूसरे ठेके पर भी चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया है।
कुछ दिन पूर्व भी थाने से चंद कदमों की दूरी पर ही चोरों ने एक भाजपा नेता की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था, जिसका पुलिस अभी खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि चोरों ने अन्य घटनाओं को अंजाम देकर उसे खुली चुनौती दी है।

