अयोध्या : भूमि पूजन की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में लगा शासन-प्रशासन

Subscribe






Share




  • National News

दिव्यांजली पांडेय

टीटीआई न्यूज़ 

अयोध्या 4 अगस्त 2020

 

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला स्थल पर 5 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के भव्य और दिव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे। 

जिसको लेकर शासन और प्रशासन व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है, तो वहीं पूरी अयोध्या नगरी को जगमगाने का जिम्मा उठाने वाले कुम्हार भी दिन-रात मेहनत कर दीया बना रहे हैं।

बता दें कि प्रशासन की ओर से 1 लाख 25 हजार दीपक जलाने का लक्ष्य रखा गया, जिसके लिये 40 कुम्हार परिवारों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

5 अगस्त को होने वाले भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान रामलला परिसर को सजाने के लिये कई राज्यों से फूल मंगाए गए हैं, इसके लिये अयोध्या का माली वर्ग भी बड़ी ही तन्मयता के साथ अपनी विधा को अंजाम दे रहे हैं।

इसके साथ-साथ भूमिपूजन कार्यक्रम के तीन दिन पहले से ही धर्मनगरी अयोध्या के विभिन्न मठ-मंदिरों में अखंड रामायण व श्रीराम नाम संकीर्तन का आयोजन भी अनवरत चलता रहेगा।

दीपक बनाने वाले कुम्हारों का कहना है कि हम लोग ऐसे तो तमाम धार्मिक आयोजन, तीज, त्योहार और पर्व इत्यादि जीवन में बहुत आए जिसमें हम लोगों न्3 बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया किंतु इस बार हमारे आराध्य भगवान राम का मंदिर निर्माण होने जा रहा है, जिसके आयोजनों के लिए हम और हमारा परिवार तैयारी कर रहा है। 

इससे बड़ी खुशी का पल मेरे लिए और क्या होगा ? उधर अयोध्या के मुख्य मार्गों पर स्थित भवनों को पीले रंग में रंगे जाने का कार्य भी तेज हो  गया है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर