उत्तर प्रदेश, मथुरा : नवदुर्गा को लेकर सजने लगे बाजार
- 6 years ago
- 4135 views
Subscribe
Share
- States News
मनीष अग्रवाल
टीटीआई न्यूज़
मथुरा 18 अक्टूबर 2020
कोविड-19 की वजह से चैत्र मास के नवरात्रों में सारे मंदिर देवालों को सरकार द्वारा बंद कराया गया और मां के भक्तों में कहीं ना कहीं आस्था के प्रति ठेस पहुंची कुआर के नवरात्रों में सरकार की गाइडलाइंस द्वारा खोल दिया गया है और मां के भक्तों में अलग ही खुशी का इजहार हो रहा है
नवदुर्गा को लेकर सजने लगे हैं बाजार नवदुर्गा का अपना अलग एक महत्व है मां को मनाने के लिए बेटे अपने तरीकों से नवदुर्गा में मां की पूजा अर्चना करते हैं और मां को चुनरी नारियल मां के सिंगार के लिए सामान चढ़ाते हैं फिर मां की पूजा करते हैं।
हर दुकानदार अपने द्वारा नए-नए तरीकों की इंद्रियों को लाकर बेचते हैं कोसीकला के बाजारों में नव दुर्गों के मौके पर अपनी-अपनी दुकानें सजा रखी है और मां के भक्त उन से सामान खरीद रहे हैं इससे पहले चेत के नवरात्रों को covid-19 की वजह से सरकार की गाइडलाइंस द्वारा रद्द कर दिया गया था और सारे मंदिर देवालय बंद कर दिए थे।
मां के भक्तों में आस्था के प्रति दूर रखा गया था अब ग्वार के नवरात्रों में मां के भक्तों में एक खुशी का अलग नजारा देखने को मिला और दुकानदारों ने भी कैसे सजा रखी है।
मां पर चढ़ाने वाले सामानों की दुकानें जब हमने एक दुकानदार से बात की तो उन्होंने भी खुशी का इजहार किया और कहां बाजार में बहुत चहल पहल है और हमें अच्छा लग रहा है।

