छोटे-छोटे बच्चों ने अटल को श्रद्धासुमन अर्पित किए

Subscribe






Share




  • States News

दिलीप अग्रवाल

राकेश कन्नौजिया 

टीटीआई न्यूज़ 

मथुरा/आगरा 25 दिसंबर 2020 

भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर आज उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया कृतज्ञ राष्ट्र ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मथुरा की महोली रोड पर एक आयोजन रखा गया। भाजपा के धौली प्याऊ मंडल अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि पति राजीव राज पाठक और पूर्व सभासद राजीव कुमार सिंह आदि की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया गया।

कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने भी स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पार्षद राजीव कुमार सिंह पार्षद 

इस अवसर पर सचिन रावत, प्रशांत, विकास, कन्हैया, देव चौधरी, विकास और शिवांश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

मथुरा के ही वार्ड नंबर 43 बिरला मंदिर के समीप स्थित भारत नगर में परम श्रद्धेय भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई का प्राकट्य दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष अनीश वर्मा, स्थानीय पार्षद मेघ श्याम सैनी, मंडल उपाध्यक्ष संत कुमार शर्मा, मंडल मंत्री रज्जो नागर, सह मीडिया प्रभारी मनीष, कृष्णा नगर मंडल महिला मोर्चा से मंजू शर्मा बूथ अध्यक्ष सुनील कुमार, रोहित शाक्य, दीवान सिंह राजपूत, सुरेंद्र सिंह राजपूत, राजवीर सिंह राजपूत, कान्हा शर्मा, यश कुमार, चमन तिवारी, तीर्थराज व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

वहीं आगरा में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। अटल चौक आगरा कैंट पर आयोजित कार्यक्रम में जहां पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को याद किया गया, वहीं कार्यक्रम को लाइव देखा गया।

आगरा कैंट अटल चौक व महानगर भाजपा और महानगर छावनी परिषद मंडल द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर