उत्तर प्रदेश, मथुरा : अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा 23 सितम्बर 2020

थाना मांट पुलिस ने अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है और एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

सम्पूर्ण देश मे कोविड 19 महामारी के चलते शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशो के अनुपालन व श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गौरव ग्रोवर महोदय जनपद मथुरा के निर्देशानुसार अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मांट के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मांट भीम सिंह जावला के नेतृत्व में उ0नि0 प्रबल प्रताप सिंह मय फोर्स के दिनांक 22.09.2020 को शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री व एक अभियुक्त संजय पुत्र खुशीराम निवासी ग्राम नगला सिरिया थाना मांट मथुरा को 57 पव्वा देशी शराब, 443 खाली पव्वा ,  2 ड्रम जिसमें 38 लीटर अवैध शराब , 02 किलो यूरिया खाद व 01 टार्च को मय शराब बनाने के उपकरण के गिरफ्तार किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 -193/2020 धारा 60/62 आब0 अधि0 व 420/471/272/273 भादवि  पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त संजय उपरोक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का  नाम व पता –

संजय पुत्र खुशीराम निवासी ग्राम नगला सिरिया थाना मांट मथुरा 

बरामदगी –

1. 57 पव्वा देशी शराब, 443 खाली पव्वा व 

2. 2 ड्रम जिसमें 38 लीटर अवैध शराब 

3. 02 किलो यूरिया खाद व 01 टार्च  । 

 

अपराधिक इतिहास का नाम व पता 

1. मु0अ0सं0 -193/2020 धारा 60/62 आबकारी अधि व 420/471/272/273 भादवि  

2. मु0अ0सं0 123/2020 धारा 60/62 आबकारी अधि0 व 420/471/272/273 भादवि 

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 

1. प्र0नि0 श्री भीम सिंह जावला थाना मांट मथुरा

2. उ0नि0 श्री प्रबल प्रताप सिंह 

3. उ0नि0 श्रीपुष्पेन्द्रपाल सिंह 

4. का0 90कृष्णकान्त 

5. का01924विशाल कुमार

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर