बधाई...!!! मंगल बधाई...!!!

Subscribe






Share




  • Jeevan Mantra

प्रस्तुति : श्रीधर चतुर्वेदी

बधाई...!!! मंगल बधाई...!!!    

                                                   

आज मार्गशीर्ष शु.7...।

 

श्रीमत्प्रभुचरण श्रीगुसांईजी के चतुर्थ पुत्ररत्न...महाप्रतापी... श्रीमदाचार्यचरण एवम् श्रीप्रभुचरण के अनेक ग्रंथों पर व्याख्या रचनेवाले... "वार्ता साहित्य", "बैठक चरित्र", "निजवार्ता-घरुवार्ता", हास्य-प्रसंग"... आदि विपुल-विशाल साहित्य को व्रजभाषा में प्रकाशित कर श्रीव्रजाधिप की अतिप्रिय "व्रजभाषा" को अपूर्व सम्मान-गौरव प्रदान करनेवाले... और... तत्कालीन सार्वभौम राज्यसत्ता के विरुद्ध संप्रदाय के अस्तित्व हेतु संघर्ष को सक्षम नेतृत्व प्रदान करनेवाले... श्रीप्रभु के अलौकिक "यश" धर्मस्वरूप... श्रीगोकुलनाथजी के प्राकट्योत्सव (वि.सं.1608) की हार्दिक-मंगल बधाई...!!!

 

साथ ही साथ... तृतीय गृह सेवा-प्रणाली अनुसार...आज ही से प्रारंभ हो रही... श्रीमत्प्रभुचरण श्रीगुसांईजी के प्राकट्योत्सव की बधाई की भी...मधुर-मंगल बधाई...!!!

 

सदैन्य दंडवत् प्रणाम... आज के अवसर पर...पुष्टिमार्ग के संवर्धक श्रीगुसांईजी महाराज के...और... पुष्टिमार्ग के संरक्षक श्रीगोकुलनाथजी महाराज के... चरणारविन्द में...!!!

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर