उत्तर प्रदेश, मथुरा : ट्रेन की टक्कर से 9 गायों की दर्दनाक मौत

Subscribe






Share




  • States News

अंकित शर्मा

टीटीआई न्यूज़

छटीकरा (मथुरा) 25 अक्टूबर 2020

थाना वृंदावन क्षेत्र में ट्रेन की टक्कर से 9 गायों की दर्दनाक मौत की सूचना से स्थानीय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर भारतीय गौ सेवा समिति के गौभक्त और इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गए। गौ सेवकों ने पुलिस की मदद से 3 घायल गायों की प्राथमिक उपचार के बाद गौशाला भेजा।

जानकारी के मुताबिक ये दुर्घटना रात्रि करीब 11 बजे को बताई जा रही है जिसमें 12 गायों का एक झुंड जंगल से निकलकर लाइन पार कर रहा था तभी किसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ने सभी गायों को बुरी तरह रौंद डाला।

दुर्घटना के बाद आधा दर्जन गाय ट्रेन में फंस गईं जिसके बाद रेलवे प्रशासन में इस घटना से हड़कंप मच गया। आनन फानन में अधिकारियों ने रात्रि में ही  कर्मचारियों की मदद से मृत गौवंशो को निकालकर रेलवे मार्ग तो दुरस्त कर दिया लेकिन रेलवे के अधिकारियों ने दुर्घटना में घायल गायों की सूचना किसी संस्था या गऊशाला संचालक को देना जरूरी नहीं समझा। जिसकी वजह से रातभर गाय दर्द से तड़पती रहीं और 5 गायों ने उपचार के अभाव में दम तोड़ दिया। गौसेवकों ने स्थानीय पुलिस चौकी जैंत को सूचना दी। चौकी इंचार्ज अरविंद सिंह और कोतवाल वृंदावन अनुज कुमार मौके पर पहुंच गए। 

गौसेवकों को इसकी जानकारी सुबह 8 बजे किसी ग्रामीण से मिली जिसके बाद सभी गौसेवकों ने रस्सों की मदद से मृत पड़ी गायों की रेलवे की सीमा से निकलवाकर भूमिगत कराया । गौ सेवा संस्था भारतीय गौ सेवा समिति वृंदावन और छटीकरा के गौभक्तों ने अथक प्रयासों से ये रेस्क्यू ऑपरेशन 4 घँटे में पूरा किया गया। 

भारतीय गौसेवा समिति के अध्यक्ष नवीन प्रपन्नाचार्य का कहना था कि योगी सरकार के लाख प्रयासों के बाद भी गौशाला संचालक अपना कर्तव्य नहीं निभा पा रहे।

जिले में बड़ी संख्या में स्थाई और अस्थाई गौशाला संचालित की जा रही हैं लेकिन फिर भी सड़कों पर बड़ी संख्या में गोवंश घूमते हुए दिखाई दे जाएंगे। सरकार की तरफ से बेसहारा गोवंशओं के लिए विशेष अनुदान दिया जा रहा है उस अनुदान में भी प्रशासन और गौशाला संचालक धांधली कर रहे हैं। बेसहारा गोवंश को गौशालाओं के अंदर नहीं रखा जा रहा।

पुलिस ने भारतीय गौसेवा समिति के सोनू ठाकुर,योगेश ठाकुर, राहुल ठाकुर, राजेश राघव, लाला गौतम, पप्पू गोला, सोनू त्यागी और पवन शर्मा की मदद से सभी गौवंशों को रेलवे ट्रेक से हटवाकर गहरे गड्ढे में भूमिगत करा दिया।

बहरहाल गौसेवकों द्वारा मृत गौवंशो को भूमिगत करा दिया हो लेकिन रेलवे प्रशासन की लापरवाही से क्षेत्र में रोष व्याप्त है अगर रेलवे प्रशासन घायल गायों की सूचना दे देता तो शायद कुछ गायों की जान नहीं जाती।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर