आगरा : किसान संघ का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री से मिला
- 6 years ago
- 4134 views
Subscribe
Share
- National News
किसान संघ का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री से मिला, आगरा में अंतरराष्ट्रीय आलू केन्द्र, गन्ना किसानों के बकाए सहित कई समस्याएं उठाईं
आगरा 25 नवंबर 2020
भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश का एक प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से लखनऊ उनके आवास पर मिला और ज्ञापन देकर आगरा में अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केन्द्र की स्थापना कियेजाने,2019,20के गन्ना किसानों का भुगतान किए जाने, पराली जलाने पर किसानों का उत्पीड़न न किये जाने, धान खरीद में शिथिलता और बाजरा के पूरे उत्तर प्रदेश में न खरीद केंद्र बने और न खरीद हुई ,किसानों के विधुत कनेक्शन काटकर उत्पीड़न रोका जाए कॉपरेटिव सोसाइटियों का किसानों पर वकाया मांफ कर किसानों खाद उपलब्ध कराये जाने की, किसानों की समस्याएं उठाई।
किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल ने उपमुख्यमंत्री से कहा कि आगरा में अंतराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केन्द्र बनने से पशिचमी उत्तर प्रदेश के किसानों को निर्यात योग्य आलू सीड मिलेगा,आगरा प्रशासन नेकेन्द्र के लिए जमीन का भी प्रस्ताव भेज दिया है, प्रदेश सरकार इसे स्वीकृति कराये, वहीं अभी तक प्रदेश के गन्ना किसानों को2019,20 का बकाया भुगतान नहीं हुआ है अविलंब किसानों का भुगतान कराया जाय, पराली जलाने पर किसानों पर मुकदमा और जुर्माना लगाकर पुलिस प्रशासन द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है इसे रोका जाए, धान खरीद में शिथिलता बरती जा रही है आगरा में तो खरीद ही नहीं हुई, इसके अलावा बाजरा के तो खरीद केंद्र ही नहीं बने समर्थन मूल्य2150 रु कुन्तल है जबकि किसानों ने1100 में बेचा है, किसानों का विधुत वसूली के के नाम पर कनेक्शन काटकर मुकदमा दर्ज कर उत्पीड़न किया जा रहा है इसे रोका जाए, गौवंश से किसानों की फसल में नुकसान को रोकने के और प्रयास किया जाय।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किसान संघ प्रतिनिधि मंडल द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से लिया है और बताया कि अंतराष्ट्रीय आलू केंद्र के लिए सरकार गंभीरता से प्रयासरत है जल्द ही सफलता मिलेगी, पराली पर सरकार ने प्रशासन को किसानों का उत्पीड़न न करने के निर्देश दे दिये हैं,गौवंश से किसानों के फसल नुकसान पर कहा कि सरकार ने इसके काफी इंतजाम किए हैं पहले से समस्या कम हुई है उन्होंने कहा कि अन्य समस्याओं पर विचार कर समाधान किया जायेगा।
प्रतिनिधि मंडल में भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री रामकुमार, प्रान्त अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर, प्रान्त संगठन मंत्री धर्मेंद्र कुमार, ऋषि कुमार, सहित सभी प्रान्त अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित रहे।

