सिंधी पंचायत की राष्ट्रीय टीम में मथुरा को मिले दो पद

Subscribe






Share




  • States News

राम खत्री। मथुरा 25 नवंबर 2026

अखिल भारत लाड़ी लोहाणा सिंधी पंचायत की राष्ट्रीय टीम में पहली बार मथुरा को दो पद मिले हैं। शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्रीय टीम में मथुरा के बसंत मंगलानी को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है, जबकि किशोर इसरानी को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी कुछ दिन पूर्व ही सौंप दी गई थी। राष्ट्रीय टीम में मथुरा को डबल प्रतिनिधित्व मिलने से स्थानीय सिंधी समाज में खुशी का माहौल है।

लाड़ी लोहाणा सिंधी पंचायत की मथुरा ईकाई द्वारा गोवर्धन रोड स्थित कृष्णा आर्चिड में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नवनियुक्त दोनों पदाधिकारियों का ढोल नगाड़े बजवाकर तथा शाल एवं पाटुकाएं पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत सत्कार किया गया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रदेश महासचिव रामचंद्र खत्री ने बताया कि राष्ट्रीय सचिव बने बसंत मंगलानी इससे पहले प्रदेश ऑडिटर तथा मथुरा के सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं समाज को दे रहे थे, जबकि राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बने किशोर इसरानी पिछले 33 वर्षों से लगातार समाज की गतिविधियों का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। अब दोनों के अनुभव का लाभ राष्ट्रीय स्तर पर समाज को मिलेगा।

सम्मान समारोह में लाड़ी लोहाणा सिंधी पंचायत के प्रदेश महासचिव रामचंद्र खत्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष जीवतराम चंदानी, जिलाध्यक्ष सुरेश मेठवानी, कन्हैयालाल भाईजी, जितेंद्र लालवानी, झामनदास नाथानी, चंदनलाल आडवानी, सुरेश मनसुखानी, रमेश नाथानी, राजेश खत्री, शंकर मंगलानी तथा सिंधी जनरल पंचायत के प्रदीप उकरानी, हरिश चावला, भगवानदास बेबू , अशोक डाबरा, पीतांबर रोहेरा एवं सिंधी नवयुवक मंडल के तरूण लखवानी, मनोहर मंगलानी, तरूण नाजवानी, दीपक टेकवानी, दिनेश केवलानी आदि ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत कर हर्ष व्यक्त किया। इससे पूर्व भगवान झूलेलाल जी एवं स्वामी लीलाशाह महाराज की छवि के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रार्थना की गई।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर