उत्तर प्रदेश, मथुरा : सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस बल के साथ मिनी लॉकडाउन का लिया जायजा

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा 25 जुलाई 2020

 

उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर लागू मिनी लॉकडाउन के चलते शनिवार को मथुरा शहर पूरी तरह से बंद दिखाई दिया। इस दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एसपी सिटी उदय शंकर सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह ने पुलिस बल के क्षेत्र में भ्रमण के लिए निकले।

अधिकारियों के द्वारा होली गेट क्षेत्र पहुंचकर यहां का निरीक्षण किया गया और लॉक डाउन का शत-प्रतिशत पालन किए जाने को लेकर उपस्थित पुलिसकर्मियों को निर्देशित भी किया गया।

इस मौके पर अधिकारियों के द्वारा पुलिस बल के साथ क्षेत्र मे मिनी लॉकडाउन के पालन किए जाने को लेकर भ्रमण भी किया।

व्यवस्थाओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका शहरवासी मूल रूप से पालन कर रहे हैं इसके लिए सभी शहर वासियों का आभार भी व्यक्त किया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर