प्रशासनिक अधिकारियों की अदूरदर्शिता से यम द्वितीया स्नान के में अव्यवस्था रही

Subscribe






Share




  • National News

रामदास चतुर्वेदी। मथुरा 24 अक्टूबर 2025

यमुना के पावन तट पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर भाई-दूज के स्नान के लिए प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था अर्धरात्रि के पश्चात् अचानक गड़बड़ा जाना यह सिद्ध करता हैं कि व्यवस्थाओं को गम्भीरता से नहीं लिया गया।
यमुना जल प्रदूषण निवारण में लम्बे समय से कार्य कर रहे एन टी  में याचिका कर्ता ब्रज पर्यावरण संरक्षण परिषद के अध्यक्ष कान्तानाथ चतुर्वेदी,ब्रज पर्यावरण संरक्षण परिषद के महामंत्री निवर्तमान पार्षद, उत्तर प्रदेष सरकार की जिला पर्यावरण संरक्षण समिति मथुरा के सदस्य रामदास चतुर्वेदी ने कहा है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करने में स्थानीय सक्षम अधिकारियों ने अदूरदर्शिता का परिचय दिया है,कई बार अधिकारियों को वास्तविक स्थिति से अवगत कराते हुए ,कार्य योजना बनाने के लिए कहा गया लेकिन उनकी समझ से बाहर रहा जिसका परिणाम यह हुआ कि पूर्ण व्यवस्था करने के पश्चात् भी घाटों पर स्नान योग्य समुचित जल का प्रबंध नहीं हो सका  और  यमुना के दोनों ओर  स्नान घाटों पर  रपटन रही ।
जिम्मेदार अधिकारी स्वयं समीक्षा करें।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर