बृज के लाल के स्वागत में नहीं कोई कमी

Subscribe






Share




  • National News

अंकिता

 

बृज में हर साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लोगों में अलग ही उत्साह रहता है। आज भी ब्रज के लोगों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आज ब्रज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम नंदोत्सव के रूप में अलग ही दिखाई दे रही है। नंदगांव में आधी रात को बाल कृष्ण ने जन्म लिया। वहीं राधा जी के गांव बरसाना में ब्रजवासी एक दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं।

परंपरा के अनुसार आज मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। यह ऐसा पहली बार  हुआ है, जबकि इन दिन भक्तों का सैलाब उमड़ा रहता था। वहीं आज कोरोना की महामारी के चलते भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बिना भक्तों के मनाया जा जा रहा है। ब्रज के मंदिरों में सिर्फ संतों और सेवायतों की मौजूदगी में सभी परंपराएं पूरी की जाएंगी। मंदिरों में भक्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर यह फैसला लिया गया है। 

श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में भी श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है। जन्मोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में भी पूजा कराने वाले आचार्य के साथ आयोजन से जुड़े लोग भी सीमित संख्या में ही सम्मिलित रहे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होने वाले जन्मोत्सव के लाइव दर्शन श्रद्धालुओं ने टेलीविजन और सोशल मीडिया से माध्यम से किए। जन्मोत्सव के अलौकिक क्षणों का सजीव प्रसारण किया गया। 

कान्हा का जन्मोत्सव मनाने के लिए मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। इस बार भले ही कोरोना के कारण मंदिरों में भक्त अपने आराध्य के दर्शन साक्षात् नहीं कर पाए, लेकिन ब्रज के लाल के स्वागत में कोई कमी नहीं है। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान लेकर नंदगांव तक आस्था की अद्भुत बयार है। वृंदावन के मंदिर भी रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहे हैं। राधा के गांव बरसाना में भी जन्मोत्सव की धूम है। 

वहीं दूसरी ओर बात की भी खुशी है की है। इस बार जन्माष्टमी पर कान्हा की नगरी मथुरा का राम नगरी अयोध्या से विशेष नाता जुड़ गया।

इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुरजी के श्रीविग्रह का महाभिषेक सरयू नदी के पावन जल से किया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास अयोध्या से सरयू नदी का जल लेकर कान्हा की नगरी आए, जो अब दुर्भाग्य से कोरोना की चपेट में हैं। सरयू के साथ गंगाजल का उपयोग भी श्रीकृष्ण जन्ममहाभिषेक के दिव्य एवं अलौकिक धार्मिक अनुष्ठान में किया गया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर