संस्कृत‍ि विवि के होटल मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने किया ताज विवांता वृंदावन का औद्योगिक भ्रमण

Subscribe






Share




  • States News

किशन चतुर्वेदी। मथुरा 01 नवंबर 2026

संस्कृत‍ि विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी द्वारा ताज विवांता वृंदावन में एक सफल औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण में विश्वविद्यालय के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों सहित तृतीय वर्ष के कुछ विद्यार्थियों समेत कुल 30 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को होटल उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली, व्यावसायिक मानकों, अतिथि सत्कार, विभागीय समन्वय एवं आतिथ्य सत्कार क्षेत्र की व्यावहारिक बारीकियों से परिचित कराना था। इस दौरान विद्यार्थियों को होटल संचालन एवं हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने इस अनुभव को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ विभाग के चार संकाय सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें श्रीमती शुभांगी सक्सेना (असिस्टेंट प्रोफेसर एवं प्लेसमेंट एंड ट्रेनिंग इंचार्ज), विजय शर्मा (एफएंडबी ऑपरेशंस इंचार्ज), गगन शर्मा (हाउसकीपिंग फैकल्टी) तथा शेफ विकास (फूड प्रोडक्शन फैकल्टी) शामिल रहे।

यह औद्योगिक भ्रमण स्कूल के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. कुमार भास्कर के निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग तथा एसओएमसी के डीन डॉ. गंगाधर हुगार के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर श्रीमती शुभांगी सक्सेना ने विश्वविद्यालय प्रबंधन एवं विभागीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों को कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने तथा भविष्य की औद्योगिक चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विभाग की ओर से सभी सहयोगी संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिनके अनुशासन, सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग से यह भ्रमण सफल रहा। स्कूल ऑफ टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उद्योग से उनके जुड़ाव को मजबूत करने के लिए इस प्रकार के शैक्षणिक एवं औद्योगिक भ्रमण आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर