जीवात्मा और परमात्मा के मिलन का प्रमुख माध्यम है यज्ञ : प्रो एल पी शर्मा

Subscribe






Share




  • States News

पंडित भारत शर्मा

कोसीकलां 28 दिसंबर 2020

पंच यज्ञ समूह कोसीकलां के तत्वाधान में ऋग्वेद परायण महायज्ञ के दसवें दिन याज्ञिकों ने ऋग्वेद के मंत्रो  के साथ आहूति दी गई।

यज्ञ के पश्चात मुख्य अतिथि प्रोफ़ेसर एल पी शर्मा ने बताया कि ईश्वर मिलन का प्रमुख माध्यम यज्ञ है। नियमित रूप से यज्ञ को करने से सुख-समृद्धि व जीवन में प्रसन्नता बनी रहती है। यज्ञ ब्रह्मा आचार्य विवेक उपाध्याय ने कहा कि वेद का गहन स्वाध्याय व अध्ययन न करने वालों को अनेक प्रकार की भ्रान्तियां हैं।

यदि वह इनका अध्ययन करें तो उनकी सभी शंकाओं व भ्रान्तियों का निवारण हो सकता है। उन्होंने बताया कि वेदों की शिक्षा के प्रचार प्रसार के बिना विश्व मे शांति नहीं ला सकते, मनुष्य के पास अपनी कोई जानकारी नहीं हो सकती,जो वेद के कल्याणकारी चिंतन विश्व को देता है उसी के माध्यम से संसार का उपकार हो सकता है।

आग्नतुक महानुभावों का पंच यज्ञ समूह के कार्यकर्ता अनिरूद्ध पालीवाल, प्रदीप लोहकना, भारत शर्मा, दिनेश चौधरी, गोपाल शर्मा ने पटका पहनाकर स्वागत किया। अष्ट कुण्डीय महायज्ञ के इस अवसर पर  कन्हैयालाल गोयल, योगेश धानौतिया,आर एन भारद्वाज, राजपाल शर्मा, डॉ जगदीश जिंदल, दीपक भारद्वाज, घनश्याम जादौन सहित सैकड़ों यज्ञ प्रेमियों ने आहुतियां प्रदान की।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर