श्री राधा वैली में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा

Subscribe






Share




  • States News

किशन चतुर्वेदी। मथुरा 11 नवंबर 2026

श्री राधा वैली के सेक्टर-5 एवं सेक्टर-6 में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गोवर्धन पार्क स्थित होलिका चौक के समीप सामूहिक गोवर्धन पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोसाइटी के निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामूहिक रूप से भगवान श्रीकृष्ण एवं श्री गिरिराज जी महाराज की पूजा-अर्चना कर परिवारों, समाज एवं समस्त क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा। सोसाइटी के महिला, पुरुष, बुजुर्गों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विशेष रूप से बच्चों की उपस्थिति और उनका उत्साह आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों ने अपने परिवारों के साथ पूजा में भाग लेकर भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं त्योहारों के महत्व को करीब से जाना। इस प्रकार के सामूहिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का भी सुंदर माध्यम बनते हैं।

आयोजन की विशेषता रही कि सोसाइटी के निवासियों ने आपसी सहयोग, सहभागिता एवं सामूहिक भावना के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। सभी ने एक परिवार की तरह एकत्रित होकर पर्व मनाया और सामाजिक एकता एवं आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से ठा. आर.के. सिंह यदुवंशी, सुष्मिता सिंह, किशन चतुर्वेदी, पंडित गोपाल वल्लभ आचार्य, मनोज गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, प्राची सिंह, सूबेदार सतीश फौजदार, पीके कुलश्रेष्ठ, तुषार फौजदार, टीना गुप्ता, मनोज कुमार, योगेश सिसोदिया, सोनाली सिंह, यक्षित, विधि, विधान, अक्कू, दर्श, जतिन, वैष्णवी, केके सक्सेना, आशुतोष पाठक, कल्लू खंडेलवाल सहित सोसाइटी के अनेक निवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी ने भगवान श्रीकृष्ण एवं श्री गिरिराज जी महाराज से प्रार्थना की कि श्री राधा वैली सहित समस्त क्षेत्र में सुख, शांति, प्रेम, भाईचारा एवं समृद्धि बनी रहे तथा सभी परिवारों पर प्रभु की कृपा सदैव बरसती रहे।

सामूहिक सहयोग और सामाजिक एकता के इस आयोजन ने सोसाइटीवासियों के बीच अपनत्व एवं पारिवारिक संबंधों को और मजबूत करने का संदेश दिया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर