उत्तर प्रदेश, वृन्दावन : शादी का झांसा देकर महिला कथावाचक का सालभर यौन शोषण

Subscribe






Share




  • Crime

विकास अग्रवाल

टीटीआई न्यूज़

वृन्दावन (21-07-2020)

वृन्दावन में महिला कथा वाचक ने नामजद कथा वाचक पर शादी का झांसा देकर 1 साल तक दुराचार करने तथा अंतरंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

मूल रूप से मध्य प्रदेश निवासी पीड़िता के अनुसार वह डेढ़ वर्ष पूर्व वृंदावन में कथा सीखने आई थी। उसकी मुलाकात नामजद कथा प्रवक्ता युवक से हुई। मेलजोल बढ़ने पर आरोपी ने महिला को एक कथा भी दिलवाई थी, जिसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ती चली गईं। 

महिला का आरोप है कि नामजद कथा प्रवक्ता ने शादी का झांसा देकर 1 साल तक उसका यौन शोषण किया   औऱ एक हफ्ता पूर्व उसकी अंतरंग तस्वीरें सोशल  मीडिया पर वायरल कर दींं। वही आरोपी के परिवारीजनों द्वारा महिला को धमकी दी जा रही है।  पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। वही इस सम्बंध में इंस्पेक्टर क्राइम जगदीश प्रसाद ने बताया कि महिला की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर