कर्मयोगी पं.रनछोर लाल पाठक जी कातिब की स्मृति में लगाया नि:शुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर

Subscribe






Share




  • States News

रामदास चतुर्वेदी। मथुरा 14 फरवरी 2026

आज मथुरा महानगर के हृदय स्थल चतुर्वेदी पुरम (चौबिया पाड़ा) के महौली की पौर स्थित पुष्पा अयोध्या नाथ चतुर्वेदी जन कल्याण एवं पूर्त ट्रस्ट औषधालय में कल्याणं करोति नेत्र संस्थान के सहयोग से नर  सेवा, नारायण सेवा के भाव को मूर्त रूप देते हुए,नेत्र रोगियों की सुविधा के लिए जन सामान्य में निरंतर तेजी से बढ़ रहे नेत्र रोगो के प्राथमिक उपचार एवं जांच के लिए शिविर का आयोजन किया गया, शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी हिंदूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी,पूर्व सभासद बालकृष्ण पाठक, निवर्तमान पार्षद रामदास चतुर्वेदी, पार्षद श्रीमती रचना रामकिशन पाठक, पार्षद बालकृष्ण वैष्णव, तरूण सैनी ने श्री यमुना महारानी की छवि के समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया।

इस अवसर पर समाजसेवी रामकिशन पाठक एडवोकेट ने बताया कि  नेत्र शिविर में कल्याणं करोति नेत्र संस्थान के सहयोग से वार्ड 61 व 64 व बनवखंडी क्षेत्र आदि की जनता का परीक्षण किया गया जिसमे 265 लोगो ने नेत्र  परीक्षण  का लाभ लिया,165 लोगों  को चश्मा वितरित किए गए,16 व्यक्तियों का चयन आपरेशन के लिए किया गया है।
उक्त शिविर कर्मयोगी पंडित रणछोऱ  पाठक जी की शताब्दी वर्ष स्मृति के रूप मे आयोजित हो रहा है। उक्त शिविर मे नेत्र परीक्षण जाँच व ड्राप दवाई व चश्मा वितरण के साथ आवश्यक  आपरेशन आदि की व्यवस्था भी रहेगी।

इस अवसर पर भाजपा नगर मंत्री नितिन चतुर्वेदी, भोलेनाथ पाठक, लालबहादुर चौबे, सीताराम चौबे,राजेंद्र नाथ मोहल्लेदार, जग्गी चौवे, द्वारिकानाथ जी, रामकृष्ण जी एडवोकेट, 
सतीश चतुर्वेदी एडवोकेट, संजीव चतुर्वेदी, माधव चतुर्वेदी, राजू काका, सचिन अग्रवाल, केशव चतुर्वेदी, कृष्णा चतुर्वेदी, लक्ष्मण चतुर्वेदी, के एल वर्मा, शुभम चतुर्वेदी, एड.अमन शर्मा, संगीता पाठक, रेनू चतुर्वेदी आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी सम्मानित आगुंतकों का रामकिशन पाठक एड., मोहित पाठक, मयंक पाठक, रौनक़ पाठक ने स्वागत किया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500