संत श्रीआशाराम जी बापू आश्रम में मातृ पितृ पूजन दिवस का आयोजन

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा। 14 फरवरी 2026

मथुरा के गोकुल स्थित संत श्रीआशाराम जी बापू आश्रम में 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन दिवस का आयोजन किया गया। यह आयोजन चंद्रावल देवी मंदिर के निकट आश्रम परिसर में हुआ। संत श्री आशाराम बापू जी ने 14 फरवरी को वास्तविक प्रेम दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया था, जिसके तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर आसपास के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक, अध्यापक और आसाराम बापू के साधक भक्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य वर्तमान तकनीकी दौर में गिरते संस्कारों के स्तर को सुधारना और आधुनिकता की ओर बढ़ रही युवा पीढ़ी में अच्छे संस्कारों का सिंचन करना था। आश्रम समिति द्वारा कार्यक्रम की पूर्ण व्यवस्था की गई थी।
उपस्थित बच्चों और बड़ों ने अपने माता-पिता का देव पूजन की तरह सम्मान किया। उन्होंने अपने माता-पिता को तिलक लगाया, माला पहनाई, उनकी परिक्रमा की और आरती उतारी। माता-पिता ने भी अपने बच्चों को हृदय से लगाकर आशीर्वाद प्रदान किया।

मथुरा समिति के अध्यक्ष शंकर लाल बंसल ने इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रेम पवित्र होता है और माता-पिता ही हमें सर्वाधिक प्रेम करते हैं। उन्होंने सभी से हर साल 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन दिवस मनाने का आह्वान किया। यह प्रेरणा श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा दी गई है।
इस आयोजन में समिति के अध्यक्ष शंकर लाल बंसल के साथ डॉक्टर मथुरेश, सुरेश तरकर,भागवत अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, नरेंद्र लालवानी, डॉक्टर राजकुमार सैनी, खगेंद्र पाराशर, रवि प्रजापति, रविन्द्र चौधरी, सहित कई अन्य भक्तगण मौजूद रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर