आज फिर मथुरा दौरे पर सीएम योगी- तय समय से 20 मिनट पहले पहुँचेंगे, तैयारियाँ तेज

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 07 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एक बार फिर मथुरा के दौरे पर आ रहे हैं। वे आज यहां समय से 20 मिनट पहले ही पहुंच रहे हैं। उनका निर्धारित कार्यक्रम केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 2:10 पर पवन हंस हेलीपैड वृंदावन पहुंचने का था जो अब 20 मिनट बिफोर हो गया है। पवन हंस हेलीपैड से वे यमुना एक्सप्रेसवे के क्षेत्रीय कार्यालय सभाकक्ष (वृंदावन) पहुंचेंगे। यहां पर वे उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक लेंगे। यह बैठक दोपहर 2:20 से 3:20 तक चलेगी। 3:20 पर यहां से वे अन्नपूर्णा रसोई वृंदावन पहुंचेंगे और निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के बाद वे श्री कृष्ण जन्मस्थान के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 4:00 बजे से 4:20 बजे के मध्य उनके दर्शन पूजन का कार्यक्रम था जोकि अब उनके 20 मिनट बिफोर आने के कारण आगे हो जाएगा।

4:20 बजे वह कृष्ण जन्म स्थान से प्रस्थान कर हेलीपैड पवन हंस वृंदावन पहुंचेंगे और यहां से वे खेरिया एयरपोर्ट (आगरा) के लिए प्रस्थान करेंगे।

यह भी देखें- मथुरा के मुख्य होली मिलन समारोह की विशेष कवरेज

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर