Subscribe






Share




  • National News

विनोद मिश्रा

छतरपुर बिहार 17 मार्च 2022 

नाबालिग लड़कियों ने महिला गार्ड को बेलन के पत्थर से बेरहमी की मारपीट कर किया गम्भीर रूप से घायल।

मुरस्तरी वेगम उम्र 55 वर्ष जो कि महिला बाल विकास के वन स्टॉप सेंटर में महिला गार्ड के कार्यं पद पर कार्यरत है, को रात्रि में बेलन के पत्थर से सिर पर बार करके दो नाबालिग लड़कियों ने भागने की कोशिश की, जिन्हें महिला गार्ड ने रोकने की कोशिश की तो लड़कियों ने उनके हाथ बांधकर मारपीट की यह घटना को अंजाम दिया। यह घटना रात्रि करीब 12 बजे की बताई गई है। वहीं प्राची सिंह चंदेल, प्रशासक वन स्टॉप सेंटर ने  बताया कि लड़कियां भागने का प्रयास कर रही थीं जिन्हें गार्ड ने रोका तो उन्होंने उनके हाथ बांधकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। महिला गार्ड गंभीर रूप से घायल है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्रान्तर्गत चौबे कॉलोनी स्थित डॉ आभा खरे के समीप बने महिला बाल विकास के वन स्टॉप सेंटर में घटित हुई।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर