Breaking News : मथुरा पुलिस ने किया एक साथ 3 हत्याओं का खुलासा

Subscribe






Share




  • States News

पुलिस प्रवक्ता

टीटीआई न्यूज़

मथुरा 18 नवंबर 2020 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने आज पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि उनकी जनपद पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किए तीन बदमाशों से की गई पूछताछ के बाद एक साथ तीन हत्याओं का खुलासा किया है।

 

थाना जमुनापार/राया/वृन्दावन पुलिस व स्वाट/एसओजी टीम को मिली को बडी सफलता,टैम्पो में सवारियो को बैठाकर लूटने तथा हत्या करने वाले गिरोह के 03 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड के दौरान किया गिरफ्तार, कब्जे से घटनाओ में प्रयुक्त ऑटो, 5400/-रु नगद, नाजायज असलाह व अन्य सामान बरामद

 

दिनाँक 14.11.20 को अपार अग्रवाल निवासी कस्बा व थाना राया द्वारा अपने पिता श्री दिलीप अग्रवाल की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गला घोंटकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में थाना जमुनापार पर मु0अ0स0 358/20 धारा 302 भादवि पंजीकृत कराया गया। 

 

दिनाँक 16.11.2020 को वादी चन्द्रपाल निवासी ग्राम सेही थाना शेरगढ मथुरा द्वारा थाना वृन्दावन पर अपने पुत्र विक्रम जो दि0 11.11.20 को घर से गाजियाबाद गया था। वादी के पुत्र का शव बंगाली घाट थाना कोतवाली क्षेत्र में बरामद होने के सम्बन्ध में थाना वृन्दावन पर मु0अ0स0 706/20 धारा 302/201 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया। 

 

उपरोक्त घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा डॉ. गौरव ग्रोवरके निर्देशन में जनपद में लूट, हत्या की घटनाओं व अपराधों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान के तहत  पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध को टीम बनाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।

 

दिनाँक 18.11.2020 को प्रभारी निरीक्षक जमुनापार, प्र0नि0 वृन्दावन, प्रभारी निरीक्षक राया , स्वाट व एसओजी प्रभारी द्वारा कल्याणपुरी तिराहे से माँवली गाँव की तरफ पुलिस मुठभेड के दौरान तीन अभियुक्तों 1 सचिन पुत्र प्रेमप्राल बघेल निवासी सिद्धार्थ नगर थाना जमुनापार मथुरा 2 धर्मेन्द्र सिह उर्फ धर्मू पुत्र सूरजपाल सिह निवासी सिद्धार्थ नगर थाना जमुनापार मथुरा 3 शिवम पुत्र कन्हैया निवासी काली मन्दिर के पास थाना सदर बाजार मथुरा को गिरफ्तार किया गया है।  पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त सचिन व धर्मेन्द्र उपरोक्त घायल हुए, जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 

अभियुक्तगण से पूछताछ का विवरण

 

पूछताछ के दौरान अभियुक्गणो द्वारा बताया गया कि हम लोगों को सवारी के रुप मे बैठाकर ले जाते हैं तथा उनसे लूटपाट कर हत्या कर शव को फेक देते हैं। हमारे द्वारा दि0 09.11.20 को अपने साथी राहुल पुत्र सुरेन्द्र निवासी भीम नगर थाना सदर बाजार मथुरा के साथ मिलकर एक व्यक्ति को सवारी के रूप में राया कट के पास से प्रेम मन्दिर वृन्दावन के लिए बैठाया गया था। उसको पानीगाँव के आगे ले जाकर यमुना पुल पार कर हाथों से गला दबाकर हत्या कर दी थी तथा शव/लाश को पुल से यमुना नदी में फेक दिया था। हत्या करने के बाद उसकी जेब से 200 रुपये व नीले रंग का थैला लूट लिया गया था। 

 

दि0 14.11.2020 को एक व्यक्ति को कस्बा राया तिराहे से मथुरा के लिए बैठाकर लाये, थोडा आगे चलकर जब हमने लूट के उद्देश्य से उसकी जेब मे हाथ डाला तो उसने विरोध किया तो हम लोगो ने गौसना गाँव के पास चुनरी से गला घोटकर उस व्यक्ति की हत्या कर लाश को सडक किनारे झाडियो में फेक दी थी तथा उसकी जेब से 17000/-रुपये ,एक मोबाइल मोटो ई-07,एक मिठाई का डिब्बा व एक मिट्टी की झौपडी (खिलौना ) लूट लिया गया था । 

 

उल्लेखनीय है कि दि0 22.02.2020 को थाना गोवर्धन पर वादी श्री प्रताप सिह निवासी सैक्टर-10 फरीदाबाद हरियाणा द्वारा अपने पिता विजय प्रताप सिह के दि0 15.02.2020 को गुम होने के सम्बन्ध थाना गोवर्धन पर गुमशुदगी दर्ज हुई थी । दि0 16.02.2020 को मृतक का शव थाना क्षेत्र रिफाइनरी में मिलने पर थाना गोवर्धन पर मु0अ0स0 59/2020 धारा 302/201 बनाम अज्ञात में तरमीम किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ के दौरान उक्त घटना का कारित करना भी स्वीकार किया गया है।

 

बरामदगी का विवरण

1 गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से मु0अ0सं0 358/20 धारा 302/394/201/411 भादवि थाना जमुनापार से  सम्बन्धित लूटा गया एक मोबाइल फोन ओपो, 5200/- रुपये नगद, एक मिठाई आधा किलो खाली डिब्बा, एक दाहिने पैर की रिलैक्सो कम्पनी की चप्पल जिसे अभियुक्त सचिन मृतक दिलीप कुमार के शव के पास छोड़ गया था बाये पैर की चप्पल शव के हाथ से पहले तथा घटना में प्रयुक्त टैम्पो नं0 नं0 UP 85 CT 0105 बरामद हुआ है।

 

2 मु0अ0सं0 706/20 धारा 302/394/201/411 भादवि थाना वृन्दावन से सम्बन्धित  मृतक  विक्रम उपरोक्त से लूटा गया एक पिट्ठू बैग रंग नीला,200/- रुपये नगद मृतक का बैग में रखा एक नीला लोअर बरामद हुआ है ।

 

3 मु0अ0सं0 360/20 धारा 307 भादवि ( पुलिस मुठभेड) थाना जमुनापार से सम्बन्धित 02 अदद तमंचा 315 बोर व 05 जिन्दा कारतूस व 05 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद । 

 

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-पता

1 सचिन पुत्र प्रेमप्राल वघेल निवासी सिद्धार्थ नगर थाना जमुनापार मथुरा (घायल)

2 धर्मेन्द्र सिह उर्फ धर्मू पुत्र सूरजपाल सिह निवासी सिद्धार्थ नगर थाना जमुनापार मथुरा (घायल) 

3 शिवम पुत्र कन्हैया निवासी काली मन्दिर के पास थाना सदर बाजार मथुरा 

 

गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास

1 मु0अ0स0 59/2020 धारा 302/201 थाना गोवर्धन

2 मु0अ0सं0 358/20 धारा 302/394/201/411 भादवि थाना जमुनापार

3 मु0अ0सं0 360/20 धारा 307 भादवि (पुलिस मुठभेड ) थाना जमुनापार

4 मु0अ0सं0 706/20 धारा 302/394/201/411 भादवि थाना वृन्दावन

 

गिरफ्तार करने वाली टीम

प्र0नि0 जमुनापार श्री एम0पी0 चतुर्वेदी मय पुलिस टीम

प्र0नि0 राया श्री सूरज प्रकाश शर्मा मय पुलिस टीम

प्र0नि0 वृन्दावन श्री अनुज कुमार मलिक मय पुलिस टीम

प्र0नि0 स्वाट टीम श्री एस.आर गौतम मय पुलिस टीम

प्र0नि0 सर्विलांस श्री जसवीर सिह मय आरक्षी प्रशान्त कुमार सर्विलांस टीम

उ0नि0 श्री धीरज कुमार गौतम प्रभारी एसओजी मय टीम

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर