उत्तर प्रदेश, वृन्दावन : धर्म रक्षा संघ ने मंदिर पुनः बन्द होने पर जताया विरोध

Subscribe






Share




  • States News

विकास अग्रवाल

टीटीआई न्यूज़

वृन्दावन (19- 10- 2020)

धर्म रक्षा संघ की एक बैठक स्थानीय उदासीन पंचायती अखाड़ा में महंत स्वामी डा. आदित्यानंद महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में बांके बिहारी मंदिर के दोबारा बंद होने पर रोष व्यक्त किया गया और आगे दर्शन खुलने तक आंदोलन की रणनीति तय की गई। बांके बिहारी मंदिर के सेवाधिकारी रजत गोस्वामी ने कहा कि वर्तमान समय में मंदिर का प्रबंधन अक्षम हाथों में है जो कि मंदिर की व्यवस्था चलाने में पूर्ण तरह सक्षम नहीं है। ऐसे लोगों के कारण बांके बिहारी मंदिर के भक्तों को दर्शन सुख प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं।

नीरज गौतम ने कहा कि आज बांके बिहारी मंदिर के कारण ही संपूर्ण वृंदावन ही नहीं बल्कि संपूर्ण ब्रजमंडल की अर्थव्यवस्था निर्धारित होती है। श्रद्धालु प्रमुख रूप से बांके बिहारी का दर्शन करने वृन्दावन पधारते हैं।

दर्शन बंद होने के कारण आज सभी के सामने रोजी-रोटी की समस्या पैदा हो चुकी है। प्रशासन को तुरंत निर्णय लेकर मंदिर के दर्शन पूर्ववत खोलने चाहिए।धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय मंत्री बृजकिशोर पचौरी ने कहा कि आज बांके बिहारी मंदिर में प्रशासन की और प्रबंधन की पूर्णत: मनमानी चल रही है। जिसके चलते आम श्रृद्धालुओं को कष्ट हो रहा है और बांके बिहारी के दर्शन से वंचित रहना पड़ रहा है।

महंत स्वामी आदित्यानंद महाराज ने कहा कि संत समाज अब बांके बिहारी मंदिर के मामले में ठोस निर्णय लेगा और प्रशासन की मनमानी को रोकेगा। संघ के राष्ट्रीय प्रभारी महामंडलेश्वर स्वामी रूद्रदेवानंद महाराज ने कहा कि ठाकुर बांके बिहारी महाराज के भक्तों के सब्र का बांध अब टूट चुका है या तो प्रशासन तुरंत मंदिर के दर्शन पूर्ववत खोले अन्यथा उसे एक बड़े आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि 48 घंटे का अल्टीमेटम धर्म रक्षा संघ की ओर से प्रशासन को दिया जा रहा है यदि 48 घंटे में मंदिर के दर्शन पूर्ववत नहीं खुले तो मंदिर के चबूतरे पर धरना प्रदर्शन एवं अनशन प्रारंभ किया जाएगा। जिसे बाद में आमरण अनशन में भी परिवर्तित किया जा सकता है। जब तक बांके बिहारी के दर्शन आम जनता हेतु नहीं खुल जाते तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

राष्ट्रीय महामंत्री श्रीदास प्रजापति ने कहा कि कोरोना तो केवल एक बहाना है मात्र 200 लोगों को दर्शन की अनुमति मिलना भी एक प्रकार से श्रद्धालु और भक्तों के साथ मजाक ही है, हम चाहते हैं कि प्रशासन व्यवस्था संभाले और प्रत्येक श्रद्धालु को दर्शन करने की अनुमति प्राप्त हो।

बैठक में महंत हरि किशन दास, गोपेश गोस्वामी, सुधीर शुक्ला, महंत राघवेंद्र दास, स्वामी चंदन मुनि महाराज, भावेश दुबे, ग्वारिया ब्रजवासी, बाल कृष्ण गोस्वामी, मेघश्याम गौतम, प्रेम बल्लभ शर्मा, रविकांत गौतम, भुवनेश्वर शर्मा, विष्णु शर्मा, राजीव तिवारी, मोहनलाल शर्मा और संजय बल्लभ गौतम आदि उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर