सिंधी उत्सव चेटीचंड महोत्सव की तैयारी शुरू

Subscribe






Share




  • National News

राम खत्री/किशोर इसरानी। मथुरा 06 मार्च 2026

सिन्धी जनरल पंचायत ने लगातार 15 दिन चलने वाले सिंधी उत्सव की तैयारी शुरू कर दी है। बहादुर पुरा स्थित स्वामी लीलाशाह धर्मशाला में आयोजित बैठक में सिंधी उत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लेकर सभी कार्यक्रमों की घोषणा की गई। 

मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने बताया कि चेटीचंड का पर्व सिंधी समुदाय का एक प्रमुख त्योहार है। सिंधी समाज के लोग चेटीचंड के मौके पर अपने आराध्य देवता भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान झूलेलाल जल के देवता वरुण देव हैं। इस मौके पर सिंधी समाज के लोग जीवन में सुख-समृद्धि, वैभव और संपन्नता की कामना के लिए वरुण देवता की पूजा करते हैं। सिंधी उत्सव के अंतर्गत संकीर्तन यात्रा, सत्संग, संगोष्ठी, रक्तदान तथा शोभायात्रा के कार्यक्रम लगातार एक पखवाड़े शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलते रहेंगे।

सिंधी उत्सव के मुख्य संयोजक रामचंद्र खत्री ने बताया कि सिंधी उत्सव की शुरुआत 10 मार्च को बहादुर पुरा स्थित स्वामी लीलाशाह धर्मशाला में सायं 4 बजे होली मिलन से होगी तथा 13 मार्च को स्वामी लीलाशाह जयंती मनाई जायेगी, इस उपलक्ष में नगर संकीर्तन यात्रा और सिंधी धर्मशाला पर सत्संग होगा।

उन्होंने बताया कि 17 मार्च को कृष्णा आर्चिड में भगवान झूलेलाल की जयंती मनाई जाएगी। वरूणदेव झूलेलाल की ज्योत प्रज्वलन के साथ चेटीचंड का आगाज होगा, वहीं कार्यक्रम उपरांत सिंधी युवाओं द्वारा सिंधी संत की स्मृति में रक्तदान किया जायेगा।

18 मार्च 2026 बुधवार को सायं 5 बजे से डेम्पीयर नगर स्थित गोदड़ी वाला धाम में भारतीय सिंधु सभा महिला मंडल द्वारा झूलेलाल महोत्सव कार्यक्रम रखा गया है। वहीं मुख्य आयोजन चेटीचंड पर्व 20 मार्च शुक्रवार को भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव शहर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे तथा भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली जाएगी।

सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष नारायण दास लखवानी ने सजातीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि सिंधी कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें और एकता का परिचय दें।

बैठक में शामिल सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष नारायणदास लखवानी, मुख्य संयोजक रामचंद्र खत्री, महामंत्री बसंतलाल मंगलानी, तुलसीदास गंगवानी, जीवतराम चन्दानी, डा. प्रदीप उकरानी, कन्हैयालाल भाईजी, गुरुमुखदास गंगवानी, सुरेशचन्द मेठवानी, भगवान दास मंगवानी बेबूभाई, रमेश नाथानी, जितेन्द्र भाटिया, पीताम्बरदास रोहेरा, जितेन्द्र लालवानी, झामनदास नाथानी, चन्दनलाल आडवानी, किशोर इसरानी, सुदामालाल खत्री, सुन्दरलाल खत्री, हरीश चावला, अशोक अंदानी, गिरधारीलाल नायानी, महेश घावरी, दौलतराम खत्री कन्हैयालाल खत्री एडवोकेट, सुरेश मनसुखानी, विष्णु हेमानी, अनिल मंगलानी, मिर्चुमल कोतकवानी, तरुण लखवानी, लक्ष्मणदास वाधवानी, अशोक डाबरा, अमित आसवानी, राजेश कुमार खत्री, वासुदेव खत्री, विशनदास दुपट्टे वाले आदि ने सभी विषयों पर चर्चा की।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर