उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर : मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • National News

कम समय मे ही सिविल लाइन प्रभारी डी के त्यागी व उनकी टीम ने लूट को घटना से उठाया पर्दा।

जान की परवाह किये बगैर सिपाही भी हुआ मुठभेड़ में घायल। 

 

मुजफ्फरनगर 23 जुलाई 2020 

 

एसएसपी अभिषेक यादव के कुशल मार्ग निर्देशन में अपराधियों का सफाया लगातार जारी, अपराधी अपराध करके ज्यादा समय नही बिता पाते और पुलिस की बेहतरीन कार्यशैली के चलते कम समय में ही अपराधी जेल की रोटी खाने पर विवश हो जाते। 

 

थाना सिविल लाइन पुलिस ने कम समय मे ही लूट की घटना से उठाया पर्दा तथा पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरे बदमाश को पैरों में गोली मारकर किया गिरफ्तार तो वहीं मुठभेड़ में जान की परवाह किये बगैर सिपाही भी हुआ घायल।

 

व्यवहारिकता व बेहतरीन कार्यप्रणाली के चलते डी के त्यागी व उनकी टीम का बदमाशों एवं माफियाओं पर जबरदस्त कहर बरप रही है। साथ ही बुद्धि कोशल एवं जन सवांद के भी माहिर माने जाते हैं डी के त्यागी।

 

साथ ही डी के त्यागी, एस आई अनित यादव, एस आई सुनील नागर व हैड काँस्टेबल अरविंद कुमार व उनकी टीम अपनी कुशल रणनीति का जलवा दिखा रही है और बदमाशों पर भारी नजर आ रही है। वह जनता को भी योगी सरकार की मजबूत कानून व्यवस्था के चलते अपराधियों से निजात  दिलाते हुए अपराधियों के हौसले भी तोड़ रहे हैं, जिससे पुलिस का इकबाल भी बुलन्द होता नजर आ रहा है।

 

आज भी थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक कुख्यात लुटेरे अभियुक्त को मुठभेड़ में घायल करके गिरफ्तार किया तथा लूट के अभियोग का सफल अनावरण किया।

 

दिन निकलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान बझेडी फाटक के पास से 01 लुटेरे अभियुक्त को घायल/गिरफ्तार किया है, पुलिस मुठभेड में थाना सिविल लाइन पर नियुक्त का0 इसरार भी घायल हुआ है। घायल आरक्षी व अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है।

 

मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए बदमाश लुटेरे का नाम जौनी उर्फ शुभम पुत्र राकेश निवासी सुनहटी खडखडी थाना गांगलहेडी जनपद सहारनपुर बताया जा रहा है।

 

मुठभेड़ में गिरफ्तार जॉनी उर्फ सुभम के कब्जे से पुलिस ने 01 बिना नम्बर बजाज CT-100  मोटर साइकिल, 01 तमन्चा मय 04 जिन्दा कारतूस 04 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 लाख 30 हजार रूपये नकद आदि भी बरामद किया है।  

पुलिस की मिने तो गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का लुटेरा है, जिस पर चोरी, लूट जैसी संगीन धाराओं में लगभग आधा दर्जन अभियोग दर्ज हैं, पुलिस इसके और आपराधिक इतिहास की जानकारी भी कर रही हैं। 

 

वहीं दूसरी ओर मुठभेड़ की सूचना मिलते ही सी ओ सिटी हरीश भदौरिया भी मुठभेड़स्थल पर पहुंचकर कर रहे बारीकी से जांच।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर