मथुरा- कोतवाली के पास भीषण आग: 3 मंजिला दुकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 01 अप्रैल 2026

मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र के चौबिया पाड़ा में बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे एक तीन मंजिला दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने पूरी दुकान को घेर लिया और दूर तक धुआं दिखाई देने लगा।

दुकान मालिक नरेंद्र गुप्ता को घटना की जानकारी उनके पड़ोसी ने दी, जो पास में कचौड़ी की दुकान चलाते हैं। मौके पर पहुंचकर देखा तो पूरी बिल्डिंग आग की चपेट में थी। बताया गया कि दुकान में पत्तल, दौना, रस्सी और गिफ्ट आइटम रखा हुआ था।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान का अधिकांश सामान जल चुका था।

नरेंद्र गुप्ता के अनुसार, वह मंगलवार को दुकान बंद कर परिवार के साथ बाहर गए थे और रात करीब 12:30 बजे लौटे थे, उस समय सब कुछ सामान्य था। उन्होंने बताया कि सभी बिजली के स्विच बंद थे, ऐसे में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

इस हादसे में करीब 20 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग लगने का एक कारण शोर्ट सर्किट भी बताया जा रहा है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर