श्री दीर्घ विष्णु मंदिर में मधुर ध्वनियों के मध्य वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया पंचामृत अभिषेक

Subscribe






Share




  • States News

रामदास चतुर्वेदी। मथुरा 27 मार्च 2026

उत्तर भारत के प्रमुख मथुरा पुरी बृजमंडल तीर्थ क्षेत्र के प्राचीन श्री दीर्ध विष्णु मंदिर में श्री रामनवमी महोत्सव परम्परागत सांस्कृतिक स्वरूप में मनाया गया।
 चैत्र शुक्ल नवमी 27 मार्च 2026 शुक्रवार को प्रातः मंगला आरती के पश्चात् वैदिक परम्परा के अनुसार शंख, घंटा , घड़ियाल की मधुर ध्वनियों के मध्य वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ठाकुर जी के श्री विग्रह का पंचामृत अभिषेक किया गया, ठाकुर जी के श्री विग्रह पर सुगंधित ऋतु अनुकूल इत्र लगाएं गए, तत्पश्चात ठाकुर जी का सुंदर  मोतियों से जड़ित श्रृंगार किया गया, ठाकुर जी के मस्तक पर केसर युक्त चन्दन के तिलक लगाएं गए, वैदिक ब्राह्मणों द्वारा ठाकुर जी के समक्ष श्री सूक,पुरूसूक्त, विष्णु सूक्त, लक्ष्मी सूक्त के पाठ करते हुए वैदिक पुष्पांजलि अर्पित कर पूजन अर्चन किया।
महिला मंडली द्धारा भए प्रगट कृपाला दीन दयाल, कौशल्या हितकारी सहित बधाई गायन की मधुर  ध्वनियों से मंदिर प्रांगण को भक्तिमय बनाकर मंदिर प्रांगण गुंजायमान कर दिया  ।
सांयकाल ठाकुर जी के भव्य श्रृंगार दर्शन मंदिर प्रांगण में हुए।
इस अवसर पर श्री दीर्घ विष्णु मंदिर सेवा संस्थान के अध्यक्ष, श्री दीर्घ विष्णु मंदिर के सेवायत महंत कान्तानाथ चतुर्वेदी, प्रवक्ता रामदास चतुर्वेदी शास्त्री,सेवायत बालकृष्ण चतुर्वेदी, लालकृष्ण चतुर्वेदी,बसंत चतुर्वेदी सेवा में रहे।
श्री दीर्घ विष्णु मंदिर सेवा संस्थान के सभी सम्मानित पदाधिकारियों और सदस्यों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इस अलौकिक महोत्सव का दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर