RBI ने Paytm का लाइसेंस रद्द किया

Subscribe






Share




  • National News

मुंबई: RBI ने Paytm का लाइसेंस कैंसिल किया
  मुंबई Reserve Bank of India ने Paytm Payments Bank Limited का बैंकिंग लाइसेंस 24 अप्रैल 2026 से रद्द कर दिया है।
   आरबीआई के इस फैसले के बाद Paytm Payments Bank पूरी तरह बंद होने की प्रक्रिया में है, हालांकि ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आरबीआई के अनुसार बैंक के पास सभी जमाकर्ताओं की राशि लौटाने के लिए पर्याप्त धन मौजूद है।
  फिलहाल Paytm की अन्य सेवाएं जैसे UPI, वॉलेट और डिजिटल पेमेंट्स पर सीधा असर नहीं पड़ा है क्योंकि ये सेवाएं बैंक से अलग संचालित होती हैं। आरबीआई अब बैंक को बंद करने के लिए उच्च न्यायालय में अर्जी दाखिल करेगा और बैंक 24 अप्रैल के बाद कोई भी बैंकिंग सेवा संचालित नहीं कर सकेगा।
   आरबीआई के मुताबिक बैंक का संचालन और प्रबंधन जमाकर्ताओं व सार्वजनिक हित के विपरीत पाया गया, साथ ही लाइसेंस की शर्तों का पालन नहीं किया गया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर