रक्षाबंधन 2025- शुभ मुहूर्त

Subscribe






Share




  • National News

रक्षाबंधन 2025- शुभ मुहूर्त

भाई और बहन के स्नेह का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन इस वर्ष शनिवार, 09 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार भद्रा का प्रभाव नहीं रहेगा, जिससे पूरा दिन राखी बांधने के लिए शुभ और अनुकूल माना जा रहा है। ज्योतिषीय आकलन के अनुसार इस दिन कई मंगलकारी मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे। मान्यता है कि सही समय पर राखी बांधने से भाई-बहन के जीवन में सौभाग्य और शुभफल की वृद्धि होती है। इस बार यह त्यौहार सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ मनाया जाएगा। दिन का प्रारंभ ब्रह्म मुहूर्त से होगा, जो सुबह 4:22 बजे आरंभ होगा। आइए जानते हैं 9 अगस्त के विशेष मुहूर्त।

यह पर्व प्रतिवर्ष सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस बार पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे आरंभ होकर 9 अगस्त को दोपहर 1:24 बजे तक रहेगी।

राखी बांधने का मुख्य शुभ समय सुबह 5:47 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा। हालांकि सुबह 9:07 बजे से 10:47 बजे के बीच राहुकाल रहेगा, इसलिए इस अवधि को टालना उचित है।

इसके अलावा इस दिन कई विशेष योग भी बनेंगे। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:22 से 5:04 बजे तक रहेगा, जबकि सर्वार्थ सिद्धि योग का समय सुबह 5:47 बजे से दोपहर 2:23 बजे तक रहेगा। पूरे दिन सौभाग्य योग भी प्रभावी रहेगा। साथ ही, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:17 बजे से 12:53 बजे के बीच रहेगा।

रक्षाबंधन 2025 के चौघड़िया मुहूर्त
लाभ काल- सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
अमृत काल- दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक
चर काल- शाम 4:30 बजे से 6:00 बजे तक

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर