मथुरा- युवती के शादी से मना करने के बाद टावर पर चढ़ा युवक, अफरा-तफ़री मची

Subscribe






Share




  • States News

मनीष शर्मा। मथुरा 20 मई 2026

मथुरा के जयसिंहपुरा इलाके में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को ऊंचाई पर देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही गोविंदनगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

जानकारी के मुताबिक, चक्रतीर्थ घाट क्षेत्र का रहने वाला युवक सब्जी बेचने का काम करता है। बताया जा रहा है कि वह ग्वालियर की एक युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती ने रिश्ता स्वीकार करने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर युवक जयसिंहपुरा स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

पुलिस ने काफी देर तक उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन टावर अधिक ऊंचा होने की वजह से आवाज उस तक ठीक से नहीं पहुंच पा रही थी। बाद में युवक के परिजनों को मौके पर बुलाया गया और मोबाइल फोन के जरिए उससे बात कराई गई। इस दौरान युवक बार-बार टावर से कूदने की धमकी देता रहा।

करीब तीन घंटे तक चले इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस ने युवक को उसकी समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी रवि त्यागी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुआ यह मामला लगभग 3 बजे तक चला। एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड को भी मौके पर तैनात किया गया। आखिरकार युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर