उत्तर प्रदेश : धर्म रक्षा संघ रजत शिला लेकर अयोध्या पहुंचा

Subscribe






Share




  • National News

विकास अग्रवाल

टीटीआई न्यूज़

अयोध्या 2 अगस्त 2020

 

धर्म रक्षा संघ की ओर से बृज की पवित्र रज से निर्मित रजत शिला को आज धर्म रक्षा संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी अयोध्या लेकर आए।

अयोध्या में श्री रामलला एवं श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में रजत शिला का पूजन करने के बाद बड़ी छावनी में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज के कर कमलों में धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़ एवं अन्य पदाधिकारियों ने समर्पित की।

श्री बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत गोपेश गोस्वामी ने तुलसी का पौधा एवं धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय प्रभारी महामंडलेश्वर स्वामी रूद्रदेवानंद ने ब्रज की गोपियों द्वारा एकत्रित यमुना का जल एक कलश में महंत नृत्यगोपालदास महाराज को समर्पित किया। लक्ष्मणकिलाधीश महंत राजकुमार दास अधिकारी महाराज के आश्रम से रजत शिला की शोभायात्रा बड़ी छावनी तक धूमधाम से निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में संतों एवं भक्तों ने भाग लिया।

धर्म रक्षा संघ द्वारा निर्मित ब्रज की रज से निर्मित रजत शिला को अपने पास पाकर महंत नृत्य गोपाल दास महाराज अत्यंत भावुक हो गए। क्योंकि वह स्वयं एक बृजवासी हैं उन्होंने उस बृज की रज को रजत शिला को अपने मस्तक पर धारण किया और सभी बृजवासियों को राम मंदिर बनने की शुभकामनाएं और बधाई दीं।

उन्होंने कहा कि हमारे पास से राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री श्री चंपत राय जी को भिजवा दी जायेगी जिससे 5 अगस्त को प्रधानमंत्री द्वारा जिन 5 प्रमुख शिलाओं का पूजन किया जाएगा उसमें यह ब्रज की रज से निर्मित रजत शिला भी पूजित होगी।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर