भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना, किसानों को हल्के में न ले प्रशासन : देवेंद्र पहलवान

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा 17 नवंबर 2020

आज भारतीय किसान यूनियन भानु ने किसानों की 18 सूत्रीय विभिन्न मांगों को लेकर मादौर ग्राम पंचायत के नगला हेता पर यमुना एक्सप्रेस-वे के सहारे अनिश्चितकालीन धरना दिया।  धरने में जिला अध्यक्ष देवेंद्र पहलवान  ने कहा कि प्रशासन किसानों की  किसी भी समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। इसलिए भारतीय किसान का धरना तब तक जारी रहेगा जब तक के प्रशासन किसानों की सभी मांगों को धरना स्थल पर ही नहीं पूरी करता। उन्होंने आगे कहा कि किसानों को कम से कम 20 घंटे विद्युत विद्युत आपूर्ति की जाए। ग्राम पंचायत मादौर में 25 साल से जर्जर सड़क को बनाया जाए। किसानों पर लगे हुए मुकदमों को वापस लिया जाए   बेसहारा गोवंश और जंगली सूअरों से किसानों को स्थाई राहत दिलाई जाए।

उद्यान विभाग, तहसील और बिजली विभाग में किसानों के शोषण को रोका जाए। प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश शर्मा ने कहा कि प्रशासन किसानों की समस्या को हल्के में न ले। इस बार  भारतीय किसान यूनियन भानु आरपार की लड़ाई लड़ेगी और धरना तब तक खत्म नहीं होगा जब तक कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। प्रदेश सचिव जगदीश रावत ने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसान यूनियन किसानों  की समस्याओं के लिए हमेशा आगे रहकर उनकी लड़ाई को लड़ेगी।

धरनास्थल पर जिला प्रवक्ता प्रकाश तोमर, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सिकरवार, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, जिला सचिव सत्यवीर चौधरी,  जिला उपाध्यक्ष गुड्डा मास्टर, धर्मवीर सिंह भरंगर, सत्यपाल सिंह, राजकुमार सिंह अनेक सिंह सहित सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। धरनास्थल पर किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के न पहुंचने पर किसानों में भारी आक्रोश देखा गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश शर्मा ने की संचालन जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने किया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर