ज्ञान दीप शिक्षा भारती के छात्र तेजवीर ने सांसद खेल स्पर्धा में रचा सफलता का इतिहास

Subscribe






Share




  • States News

मोहन स्वरूप भाटिया (पद्मश्री)। मथुरा 15 जनवरी 2026

जनपद मथुरा के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ज्ञान दीप शिक्षा भारती के कक्षा 12 वर्ग  के मेधावी छात्र तेजवीर ने  सांसद खेल स्पर्धा 2025–26” में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, नगर एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है।
जिला खेल कार्यालय, मथुरा द्वारा आयोजित इस  प्रतियोगिता में तेजवीर ने अपनी असाधारण खेल प्रतिभा, अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम का परिचय देते हुए पदक एवं प्रमाण-पत्र अर्जित किये। पुरस्कार वितरण समारोह में उन्हें सांसद हेमा मालिनी द्वारा सम्मानित किया गया
इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के  सचिव पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया  ने तेजवीर को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि,
    “विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियाँ यह सिद्ध करती हैं कि अनुशासन, समर्पण और सकारात्मक    मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त करना असंभव नहीं होता। तेजवीर ने विद्यालय की खेल परंपरा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।”
विद्यालय की प्राचार्या  रजनी नौटियाल  प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि,
    “तेजवीर की यह सफलता विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। ज्ञानदीप  सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास — शिक्षा, खेल एवं संस्कार — को प्राथमिकता देता रहा है।”
      तेजवीर की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण व्याप्त है। विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहने की शुभेच्छा व्यक्त की।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर