जंक्शन से अगवा शिशु समेत महिला-पुरुष गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • National News

जंक्शन से अगवा शिशु समेत महिला-पुरुष गिरफ्तार

मथुरा 11.09.2026
थाना हाईवे क्षेत्र से शिशु का अपहरण करने वाले 02 अभियुक्तगण को थाना हाईवे पुलिस एवं साइबर/सर्विलान्स टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा
गिरफ्तार किया गया है एवं अभियुक्तगण के कब्जे से अपहृत शिशु (उम्र करीब 5 माह) को सकुशल बरामद किया गया है।
थाना हाईवे पुलिस टीम एवं साइबर/सर्विलान्स टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा इलेक्ट्रानिक सर्विलान्स एंव सीसीटीवी केमरे के अवलोकन व अन्य स्रोत्र के आधार पर दिनांक 11.09.2026 को समय करीब 07.10 ग्राम बसईया (मन्दिर के पास) जनपद मुरैना राज्य मध्य प्रदेश से अभियुक्तगण संजीव पुत्र विष्णु निवासी ग्राम जरेरूआ थाना नूराबाद जिला मुरैना राज्य मध्य प्रदेश उम्र करीब 27 वर्ष व  एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण के कब्जे से अपहृत बाल शिशु उम्र करीब 05 माह को सकुशल बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना हाईवे पर पंजीकृत मु0अ0सं0-873/2026 धारा-137(2)/61(2) बी0एन0एस0 में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि अभियुक्ता की शादी वर्ष 2018 में देशराज के साथ हुई थी परन्तु शादी के कई सालों तक सन्तान न होने के कारण अभियुक्ता को उसका पति प्रताड़ित करने लगा। इस पर अभियुक्ता, जो कि जिला अस्पताल मुरैना में प्राइवेट दाई का कार्य करती थी और सहअभियुक्त संजीव उपरोक्त के साथ मुरैना में किराये के मकान में लिव-इन-रिलेशन में रह रही थी, दिनांक 05.09.2026 को घूमने के लिए मथुरा आये थे व मथुरा रेलवे स्टेशन पर रहकर अलग-अलग धार्मिक स्थानों पर घूम रहे थे। अभियुक्त ने बताया कि मथुरा में रेलवे स्टेशन के पास किसी साधू ने हाथ देखकर बताया था कि तुम्हारी कुण्डली में संतान का योग है सन्तान सुख से वंचित होने के कारण अभियुक्ता व सहअभियुक्त संजीव द्वारा दिनांक 08.09.2026 को मथुरा रेलवे स्टेशन गेट संख्या-02 के बाहर से अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ मथुरा घूमने आए वादी मुकदमा की पत्नी के पास सो रहे उसके 05 माह के बच्चे को उठाकर अपने साथ मुरैना ले गये। बच्चे के साथ मन्दिर में दर्शन कर वापस आते समय थाना हाईवे पुलिस एंव साइबर/सर्विलान्स टीम द्वारा अभियुक्तगण को दिनांक 11.09.2026 को समय करीब 07.10 बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और इनके कब्जे से अपहृत बाल शिशु को सकुशल बरामद किया गया। 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर