उत्तर प्रदेश, वृन्दावन : आरएसएस ने गांधी पार्क समेत अनेक स्थानों पर किया दीपोत्सव

Subscribe






Share




  • States News

विकास अग्रवाल

टीटीआई न्यूज़

वृन्दावन (06-08-2020)

 

अयोध्या में भूमि पूजन और कार्य आरंभ के मौके पर पूरा देश खुशी से झूम उठा।

वहीं धार्मिक नगरी वृन्दावन में आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने भी एक दर्जन से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर हर्ष व्यक्त किया।

बुधवार की शाम आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने चुंगी चौराहे स्थित गांधी पार्क के मुख्य द्वार पर भगवान श्रीराम के चित्रपट पर माल्यार्पण कर  और दीप प्रज्वलित कर श्रीराम के नारे लगाये।

रंग बिरंगे रंगों से रंगोली सजाकर सैकड़ों दीप जलाकर लोगों का उत्साहवर्धन किया।

चारों ओर 'एक ही नारा एक ही नाम, जय श्रीराम जय श्रीराम' की गूंज सुनाई दे रही थी।

आरएसएस के वृन्दावन जिला प्रचारक मनोज सुबह से ही स्वयं सभी कार्यक्रम स्थलों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते दिखाई दिये।

इस मौके पर जिला कार्यवाह अरुण, नगर प्रचारक अनिल, नगर कार्यवाह संजय शर्मा, यतींद्र प्रताप सिंह, विजय राघव, महेन्द्र सिंह, विकास शर्मा और आकाश समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर