संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने निकाली महिला जागरूकता रैली

Subscribe






Share




  • National News

किशन चतुर्वेदी। मथुरा 14 नवंबर 2025

संस्कृति विश्वविद्यालय की एन.एस.एस. इकाई द्वारा मिशन शक्ति चरण 5.0 के अंतर्गत छाता गाँव में महिला जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।

बताते चलें महिला जागरूकता रैली एक ऐसा कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना है। इन रैलियों में अक्सर छात्राएं, महिला पुलिसकर्मी और स्वयंसेवी संगठन भाग लेते हैं, जो नारे लगाकर, बैनर और तख्तियां लेकर लोगों तक महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाते हैं। इनका मुख्य उद्देश्य समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना और महिलाओं के जीवन में बाधाएं दूर करना है।

रैली की शुरुआत संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर से की गई, जिसमें स्वयंसेवकों ने हाथों में तख्तियाँ लेकर नारे लगाते हुए गाँव की गलियों में भ्रमण किया। “बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ”, “महिला सशक्तिकरण देश का गौरव है” जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस रैली में विश्वविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ग्रामीण महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

संस्कृति विवि के नर्सिंग कालेज के प्राचार्य डा. केके पाराशर ने इस मौके पर गांव में लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं के लिए लगभग 10 महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं, इनमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ केंद्र सरकार की योजना है, सुकन्या समृद्धि योजना, बालिका समृद्धि योजना, सीबीएसई उड़ान स्कीम, मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना शामिल है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। छात्रों को इस तरह की गतिविधि आयोजित करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आज महिला सभी क्षेत्रों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, वे सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों, चिकित्सा विभाग और यहां तक कि प्रशासनिक सेवाओं में भी कार्यरत हैं। संस्कृति विवि के स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के डीन डा. डीएस तोमर ने देश की कई प्रमुख महिलाओं की ओर से चलाए जा रहे विकासात्मक कार्यक्रमों पर अपने विचारों को प्रस्तुत करने वाले छात्रों को उनके प्रयासों के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्वयंसेवकों और कैडेट को समाज की महिलाओं को प्रेरित करने के लिए अपने गांवों के कोने-कोने में शिक्षा प्राप्त करने के लिए महिलाओं को जागरूक करने लिए कहा। रैली में संस्कृति विवि के विद्यार्थियों के अलावा एनएसएस विंग की डा. नीलम, प्रो. डॉली, डा. रीना रानी के अलावा अन्य शिक्षकगण भी मौजूद रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर