वृन्दावन पहुंचे आईजी ने ली पुलिस और आरएसएस कार्यकर्ताओं के बीच हुये विवाद की जानकारी

Subscribe






Share




  • States News

विकास अग्रवाल

टीटीआई न्यूज़

वृन्दावन मथुरा उत्तर प्रदेश

वृन्दावन पहुंचे आगरा रेंज के आईजी नवीन अरोड़ा।

वह सीधे थाना कोतवाली वृन्दावन आये।

उनके साथ मौजूद रहे जनपद के पुलिस कप्तान गौरव ग्रोवर।

आईजी ने विगत 27 मार्च को पुलिस और आरएसएस कार्यकर्ताओं के बीच हुये विवाद के बारे में जानकारी ली।

पुलिस महानिरीक्षक ने सबसे पहले कुम्भ क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे दरोगा, पुलिसकर्मी और होमगार्ड्स से आरएसएस के जिला प्रचारक के साथ हुई घटना का संज्ञान लिया।

चुंगी चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैड कॉन्स्टेबल और साथी आरक्षी अचानक कैसे असुरक्षित हो गये जो भीड़ की शक्ल में आये लोगों ने उनके साथ बेवजह मारपीट कर डाली। आईजी ने पुलिसकर्मियों से गहनता से विचार विमर्श किया।

ततपश्चात इन्स्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ने हंड्रेड बेड हॉस्पिटल के बारे में निरीक्षक अनुज कुमार राणा से महिला द्वारा चप्पल मारने की घटना को जाना।

सबसे बड़ी बात रही कि करीब डेढ़ घंटे तक इस आला अधिकारी ने केस से जुड़े हर उस पहलू तक पहुंचने का प्रयास किया जिसके चलते इतने बड़े घटनाक्रम का उदय हुआ।

घटना से जुड़े सभी पुलिसकर्मियों से केस की बारीकियों को समझने के बाद एसएसपी से वार्तालाप कर मीडिया से रूबरू हुये आईजी।

हालांकि जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और पुलिस कमाण्डर गौरव ग्रोवर के द्वारा सही दिशा में चल रही जांच को आईजी नवीन अरोड़ा ने मुकम्मल रूप से संतुष्ट बताया।

आपको बता दें कि आरएसएस के जिला प्रचारक मनोज का बेहद ही सरल और विनम्र व्यक्तित्व है। जिसने भी उनके साथ हुई आपबीती को सुना, द्रवित हो उठा। अश्रुओं से भीगे उनके चेहरे ने वाकई सभी को रुला दिया।

ठीक उसी प्रकार निरीक्षक अनुज कुमार भी स्थानीय लोगों के लिए आदर्श हैं। उनके लाइन हाजिर होने की खबर ने लोगों को मायूस कर दिया है। भले ही लोग मुख से कुछ न कह पा रहे हों, लेकिन लब सब कुछ स्वयं ही बयां कर देते हैं।

बीते लॉग डाउन में आरएसएस के मनोज ने अपनी टीम के साथ जो नगरवासियों की सेवा की, उसे भुलाया नहीं जा सकता है। वैसे ही अनुज कुमार की कार्यशैली ने वृन्दावन के लोगों के दिलों में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है।

आईजी साहब की मानें तो दोषी बेशक किसी भी पक्ष का रहा हो, न्याय अवश्य होगा।

हां, यह बात जरूर है कि अनुज कुमार राणा के लाइन हाजिर होने की बात से पुलिसकर्मियों के दिल टूटे जरूर हैं और बताते हैं कि यही वो वजह रही कि आज वृन्दावन पुलिस ने होली का त्यौहार भी नहीं मनाया।

भाजपाइयों की ओर से जिस तरह सभी चौकी इंचार्जों को सस्पेंड करने की मांग रखी गई और पुलिस की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ दो अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। इससे दोनों ओर इस बात की खलबली है कि आखिर कब और क्या होगा!

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर