पोक्सो अधिनियम-2012 के प्रति छात्राओं को किया जागरूक

Subscribe






Share




  • National News

पोक्सो अधिनियम-2012 के प्रति छात्राओं को किया जागरूक, फरह एवं मुड़ेसी में शिविर आयोजित

उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा अवगत कराया गया है कि बाल संरक्षण से सम्बंधित कानूनी ढाँचे के बारे में किशोरों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के माननीय कार्यपालक अध्यक्ष / वरिष्ठ न्यायमूर्ति माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जयन्ती के अवसर पर विद्यालयों में पोक्सो अधिनियम 2012 विषय पर एक विशेष जागरूकता अभियान दिनांक 25.09.2026 से 02.10.2026 तक आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। जिसके अंतर्गत जनपद मथुरा के विद्यालयों/कॉलेजों में पोक्सो अधिनियम 2012 विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता अभियान, कला प्रतियोगिता, नुक्कड नाटक आदि विधिक कार्य आयोजित किये जायेंगे।

उक्त अभियान के अंतर्गत माननीय जनपद न्यायाधीश मथुरा श्री विकास कुमार के निर्देशानुसार आज दिनांक 25.09.2026 को कस्तूरबा गाँधी स्कूल, फरह तथा कस्तूरबा गाँधी स्कूल, मुडेसी, जनपद मथुरा में पोक्सो अधिनियम 2012 विषय पर भिन्न-भिन्न विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। कस्तूरबा गाँधी स्कूल फरह में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में श्री सूर्यभान कुमार वर्मा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा श्रीमती अनीता सिंह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा उपस्थित रहीं। जिनके द्वारा स्कूल में उपस्थित छात्राओं को पोक्सो अधिनियम 2012 विषय पर सरल भाषा में जानकारी दी गई। इस अवसर पर चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल श्री अरविन्द कुमार, डिप्टी लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल श्री विनय कुमार, पराविधिक स्वयंसेवक श्री शैलेन्द्र दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

कस्तूरबा गाँधी स्कूल, मुडेसी में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में डिप्टी लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल श्री रूपेश चौधरी, असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल श्री राहुल अग्रवाल तथा पराविधिक स्वयंसेवक डा० बी.बी. पाण्डेय द्वारा स्कूल में उपस्थित छात्राओं को पोक्सो अधिनियम 2012 विषय पर सरल भाषा में जानकारी दी गई।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर