आज के दर्शन श्याम सुंदर श्री यमुने महारानी, विशेष जानकारी युक्त पंचांग और राशिफल

Subscribe






Share




  • States News

आज के दर्शन श्याम सुंदर श्री यमुने महारानी, विशेष जानकारी युक्त पंचांग और राशिफल
प्रस्तुति- श्रीधर चतुर्वेदी/विदुर पांडे

दिनाँक- 23/09/2026, बुधवार

तिथि- द्वादशी 22:49 तक 
पक्ष- शुक्ल
नक्षत्र- श्रवण 09:08
योग- सुकर्मा 16:25
करण बालव- 22:49
वार- बुधवार
माह- भाद्रपद
चन्द्र राशि‐ मकर 21:56
चन्द्र राशि- कुम्भ 21:56
सूर्य राशि- कन्या
ऋतु- शरद
अयन- दक्षिणायन
संवत्सर - रौद्र
विक्रम संवत- 2083 
सूर्योदय - 5:58
सूर्यास्त- 18:03

शुभा$शुभ मुहूर्त-
राहू काल 12:01 - 13:32 अशुभ
अभिजित 11:437 - 12:25 अशुभ

पंचक 21:56 - अहोरात्र अशुभ

चोघडिया, दिन
लाभ 05:59 - 07:40 शुभ
अमृत 07:40 - 09:10 शुभ
काल 09:10 - 10:41 अशुभ
शुभ 10:41 - 12:11 शुभ
रोग 12:11 - 13:42 अशुभ
उद्वेग 13:42 - 15:13 अशुभ
चर 15:13 - 16:43 शुभ
लाभ 16:43 - 18:03 शुभ

चोघडिया, रात
उद्वेग 18:03 - 19:43 अशुभ
शुभ 19:43 - 21:13 शुभ
अमृत 21:13 - 22:42 शुभ
चर 22:42 - 24:12  शुभ
रोग 24:12 - 25:41 अशुभ
काल 25:41 -27:11 अशुभ
लाभ 27:11 - 28:40 शुभ
उद्वेग 28:40 - 30:10 अशुभ

दिशा शूल ज्ञान- उत्तर
परिहार- आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो पान अथवा पिस्ता खाके यात्रा कर सकते है।
इस मंत्र का उच्चारण करें-
शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च।
भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय:।।

अग्नि वास ज्ञान-
यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,
चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु।
दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,
नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं।।
महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त,
राहुणां नित्यनैमित्यके कार्ये,
 अग्निचक्रं न दर्शायेत्।।

12 + 4 + 1 =  17 ÷ 4 = 1 शेष
पाताल लोक पर अग्नि वास हवन के लिए अशुभ कारक है।

शिव वास,फल एवं परिहार-
श्रावणेऽधिकमासे च आर्द्रायाञ्च गते रवी।
शिवभेन्दुगते योगे, शुक्ले च व्यतिपातके।।
हरानङ्गहरीणाञ्च तिथिषु करणे चतुष्पदे।
सोमवारे शुभे ब्राह्मे प्रदोषाख्येऽभिजित्क्षणे।।
शिवरात्र्यादि पर्वेषु उत्सवेषु निमित्तके।
नित्याराधनकाले च शिववासं न चिन्तयेत्।।

12 + 12 + 5 = 29 ÷ 7 =  1 शेष

कैलाश वास = शुभ कारक

भद्रा वास एवं फल-
स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।
मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।

विशेष जानकारी-
श्री वामन जयंती 
रवि दक्षिण गोले 
पंचक प्रारम्भ रात्रि 21:51 से 

दैनिक राशिफल-
मेष
कार्यक्षेत्र में दोपहर बाद नए अवसर और लाभ मिलने के योग बनेंगे। व्यापारिक योजनाओं में दोपहर के बाद तेजी आएगी, बड़ा लाभ संभव है। लव पार्टनर के साथ संवाद बेहतर रहेगा, शाम का समय रोमांटिक रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, रुका धन वापस आएगा। सेहत अच्छी रहेगी, ऊर्जा बनी रहेगी।
वृषभ
करियर और दफ्तर के काम में दोपहर बाद तेजी देखने को मिलेगी। कारोबारियों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, नए सौदों में लाभ होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा, जीवनसाथी के साथ तालमेल रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे, बचत बढ़ेगी। गले या गर्दन में हल्की थकान हो सकती है।
मिथुन
नौकरी में हैं तो इस दिन स्थितियां आपके पक्ष में आने लगेंगी, राहत महसूस होगी। कारोबारी हैं तो भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होंगे। लव लाइफ में सुधार होगा, पार्टनर के साथ दूरी कम होगी। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा। मानसिक तनाव कम होगा, हल्का महसूस करेंगे।
कर्क
दोपहर के बाद अष्टम चंद्र का प्रभाव शुरू होने से सतर्क रहने की जरूरत है। दफ्तर की गॉसिप से दूर रहें, विरोधी हावी हो सकते हैं। अचानक कोई बड़ा खर्च आ सकता है, उधारी से बचें। वैवाहिक जीवन में संयम रखें, बहस से बचें। पेट दर्द या मौसमी बीमारियों से सावधान रहें।
सिंह
व्यापारिक मामलों में साझेदारी से अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी-पेशा जातकों को टीम वर्क से बड़ी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे, कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, निवेश से रिटर्न मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी, मानसिक ताजगी बनी रहेगी।
कन्या
दोपहर बाद कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी, विरोधी परास्त होंगे। कारोबारी हैं तो पुराने रुके हुए काम निपटाने में सफलता मिलेगी। लव पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कर्ज या उधारी चुकाने में आसानी होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आंखों की थकान से बचें।
तुला
नौकरी-पेशा हैं तो इस दिन मन थोड़ा चंचल या दुविधा में रह सकता है। व्यापारिक फैसलों में जल्दबाजी न करें, अनुभवी लोगों की सलाह लें। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है, विश्राम करें।
वृश्चिक
नौकरी-पेशा हैं तो थोड़ा धैर्य बनाकर रखें। कारोबारी हैं तो बहस से बचें, शांति से काम निपटाएं। घरेलू मामलों में जीवनसाथी की राय जरूर लें। वाहन या घर की मरम्मत में अचानक खर्च हो सकता है। जोड़ों का दर्द या सुस्ती परेशान कर सकती है।
धनु
नौकरी-पेशा के पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे, छोटी यात्राएं फलदायी रहेंगी। भाई-बहनों और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। सेहत में सुधार होगा, स्फूर्ति बनी रहेगी।
मकर
नौकरी-पेशा हैं तो वित्तीय मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। व्यापारिक लेनदेन में पारदर्शिता रखें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा, अपनों का साथ मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिलने से राहत मिलेगी। खानपान पर ध्यान दें, पेट का ध्यान रखें।
कुंभ
नौकरी-पेशा हैं तो उत्साह और ऊर्जा बढ़ेगी। कारोबारी हैं तो आपके सोचे हुए कार्य पूरे होने लगेंगे, नए विचार आएंगे। लव लाइफ में मिठास बढ़ेगी, आकर्षण बना रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सेहत बहुत अच्छी रहेगी, ताजगी महसूस होगी।
मीन
दफ्तर में अपने काम पर ध्यान दें, दूसरों के विवाद में न पड़ें। कारोबारी हैं तो फिजूलखर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, बजट संभालें। पार्टनर की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। धन के मामले में जल्दबाजी में निर्णय न लें। नींद पूरी लें और ध्यान करें।
आपका दिन मंगलमय हो।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर