वृंदावन- अचानक गाड़ी रुकवाकर स्कूटी पर सवार हुए प्रेमानंद महाराज, भक्त बोले- यह आम दृश्य नहीं

Subscribe






Share




  • National News

मनीष शर्मा। मथुरा 06 फरवरी 2026

मथुरा के वृंदावन से एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है।

मामला गुरुवार सुबह का बताया जा रहा है। प्रेमानंद महाराज रोज की तरह साधना के लिए केलीकुंज आश्रम से यमुना तट की ओर निकले थे। वे अपनी फॉरच्यूनर गाड़ी में सवार थे और उनके साथ सेवादार भी मौजूद थे।

रास्ते में अचानक महाराज ने कार रुकवाने को कहा। इसके बाद वे गाड़ी से नीचे उतरे और पास में चल रहे स्कूटी सवार सेवादार की ओर इशारा किया। महाराज ने उससे स्कूटी मांगी। यह सुनते ही आसपास मौजूद लोग कुछ पल के लिए चौंक गए।

सेवादार ने मुस्कुराते हुए स्कूटी महाराज को दे दी। इसके बाद प्रेमानंद महाराज खुद स्कूटी पर बैठे और रेतीले रास्ते से लगभग 500 मीटर तक स्कूटी चलाते हुए सीधे यमुना किनारे तक पहुंच गए। इस दौरान कुछ सेवक आगे-पीछे दौड़ते हुए नजर आए, जबकि कई भक्त पीछे-पीछे “राधे-राधे” के जयकारे लगाते रहे।

इसी बीच कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। सेवादारों ने लोगों को रोकने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद कुछ भक्तों ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि संत को स्कूटी चलाते देखना आम बात नहीं है। वहीं दूसरे ने कहा कि यह दृश्य काफी मजेदार और अनोखा लगा।

यह भी देखें- मांट के सकतपुर गांव की पीड़ा, सीमा विवाद में उलझाई सड़क

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर