मथुरा- कृष्णा नगर चौकी क्षेत्र में फायरिंग से दहशत, होटल वर्कर गोली लगने से घायल

Subscribe






Share




  • National News

मनीष शर्मा। मथुरा 05 फ़रवरी 2026

मथुरा के कोतवाली थाना क्षेत्र में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गोवर्धन चौराहे के नजदीक कृष्णा नगर चौकी क्षेत्र में फायरिंग हुई। घटना में होटल में काम करने वाले छोटेलाल को गोली लग गई। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक फायरिंग करने वाले लोग फरार हो चुके थे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की। साथ ही हमलावरों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, होटल परिसर के पास एक संपत्ति को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान देर रात कहासुनी बढ़ गई और अचानक फायरिंग शुरू हो गई। इसी बीच होटल में काम कर रहे छोटेलाल के घुटने में गोली लग गई, जिससे वह वहीं गिर पड़े।

घायल छोटेलाल ने बताया कि वह होटल में काम कर रहे थे, तभी अचानक उनके पैर में गोली लगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह फायरिंग करने वाले व्यक्ति को देख नहीं पाए। गोली सीधे घुटने में लगने के कारण उन्हें गंभीर चोट आई है।

कृष्णा नगर चौकी प्रभारी विपिन तोमर ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घायल का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर