मथुरा- देर रात डायल 112 और कार की टक्कर, चार घायल

Subscribe






Share




  • National News

मनीष शर्मा। मथुरा 03 मार्च 2026

सोमवार देर रात मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित मंडी चौराहे के पास डायल-112 पुलिस वाहन और एक वैगनआर कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा करीब रात 11 बजे हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दुर्घटना में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। वहीं सड़क किनारे से गुजर रही एक महिला भी वाहन की चपेट में आकर चोटिल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस की अन्य टीम मौके पर पहुंची और सभी को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस की डायल-112 टीम किसी आपात सूचना पर जा रही थी, तभी चौराहे पर यह हादसा हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर