व्यापारियो ने पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

Subscribe






Share




  • States News

राम खत्री। मथुरा 14 फरवरी 2026

चांदी कारोबारी सतीश चंद्र की हत्या का 24 घंटे में खुलासा करने पर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। व्यापारियों ने एसएसपी शलोक कुमार को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित कर 51 हजार रुपए के इनाम घोषणा की। मसानी स्थित निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने कहा कि व्यापारी की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। उनकी समस्या को गंभीरता से लिया जाता है। इनाम की रकम ₹51000 से शहर के विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग ने कहा कि पिछले 40 वर्षों से व्यापार मंडल अच्छे अधिकारियों का सम्मान और व्यापारी विरोधी अधिकारियों का विरोध करता रहा है। यह कार्यक्रम उसी की परंपरा का हिस्सा है।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम चंद खत्री, कार्यक्रम संयोजक कल्याण दास अग्रवाल, महामंत्री शशिभानु गर्ग, सुनील साहनी, उपाध्यक्ष गुरमुख दास, संयुक्त महामंत्री श्रीभगवान चतुर्वेदी आदि ने एसएससी को दुपट्टा ओढ़ा कर एवं गुलदस्ता व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पुलिस टीम को कोषाध्यक्ष मीना लाल अग्रवाल, वरिष्ठ मंत्री विकास जिंदल, उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, दिलीप कुमार पांडे, राज नारायण गौड़, युवा अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, नागेंद्र वर्मा, अजीत तहरिया मिशन चंद्र अग्रवाल, पहलाद अग्रवाल, माधव अग्रवाल, सर्वेश शर्मा, महेश गुप्ता, छगनलाल खंडेलवाल आदि द्वारा दुपट्टा ओढ़ा कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अंत में महानगर अध्यक्ष द्वारा सभी अतिथियों एवं आए हुए सभी पदाधिकारियों को इस कार्यक्रम में पधारने के लिए धन्यवाद दिया गया। संचालन महामंत्री शशिभानु गर्ग द्वारा किया गया।

Also Watch मैं 48 घंटे में सरकार गिरा सकता हूं 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर