मथुरा के डिप्टी कमिश्नर के भाई की हरदोई में हत्या

Subscribe






Share




  • National News

मनीष शर्मा। मथुरा 14 फरवरी 2026

मथुरा में तैनात डिप्टी कमिश्नर (उद्योग) रावेंद्र कुमार के छोटे भाई विजय प्रताप (35) की हरदोई में हत्या कर दी गई। घटना शनिवार सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है, जब हमलावर घर में घुसे और विजय पर बांके से हमला कर दिया। चीख-पुकार मचने पर आरोपी मौके से भाग निकले।

घटना हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के मुड़रामऊ गांव की है, जो जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर है। शोर सुनकर मां गोमती (78) और पड़ोसी पहुंचे तो विजय आंगन में पेट के बल पड़े तड़प रहे थे और शरीर से खून बह रहा था।

मरने से पहले बताए हमलावरों के नाम

जब पड़ोसी विजय को अस्पताल ले जाने लगे तो उन्होंने कहा, “मैं अभी मरा नहीं हूं… मेरे भाई को आने दो।” इसी दौरान विजय ने आरोप लगाया कि गांव के इंद्रपाल ने दो साथियों के साथ साजिश के तहत हमला किया है।

पड़ोसियों ने उन्हें पाली सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में करीब दो घंटे इलाज के बाद विजय की मौत हो गई।

2023 में पिता की भी हुई थी हत्या

परिजनों के अनुसार, रावेंद्र कुमार के पिता की जून 2023 में भी इसी तरह बांके से हमला कर हत्या कर दी गई थी। उस समय भी उन्होंने मरने से पहले हमलावरों के नाम बताए थे।

पुलिस जांच में जुटी, एक आरोपी हिरासत में

ASP मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मां गोमती के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, नामजद आरोपी इंद्रपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होगी।

बताया गया है कि डिप्टी कमिश्नर रावेंद्र कुमार पिछले करीब 6 साल से मथुरा में पोस्टेड हैं। उनका पैतृक गांव हरदोई जिले में जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर मुड़रामऊ है, जो पाली थाना क्षेत्र में आता है।
इसी गांव में उनकी मां गोमती और छोटा बेटा विजय प्रताप रहते थे। पिता की हत्या के बाद घर में यही दोनों रह रहे थे।

यह भी देखें- विधायक राजेश चौधरी के आवास पहुंचे सीएम योगी 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर