मथुरा निवासी इंस्पेक्टर की फरीदाबाद में ड्यूटी के दौरान मौत, शव गांव पहुँचने पर परिवार में मचा कोहराम

Subscribe






Share




  • National News

मनीष शर्मा। मथुरा 09 फ़रवरी 2026

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में ड्यूटी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद का रविवार को मथुरा में अंतिम संस्कार किया गया। शहीद इंस्पेक्टर का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंचा, पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र अंतर्गत इशापुर गांव के पास के रहने वाले थे। शनिवार को वह फरीदाबाद में आयोजित सूरजकुंड मेले में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान मेले में एक झूला अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

रविवार को लक्ष्मीनगर स्थित श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पहले हरियाणा पुलिस के जवानों ने उन्हें सलामी देकर अंतिम विदाई दी। इस मौके पर हरियाणा पुलिस के कई अधिकारी और जवान भी मौजूद रहे।

शहीद इंस्पेक्टर को उनके बेटे पूरण ने मुखाग्नि दी। बताया गया है कि जगदीश प्रसाद की 31 मार्च को सेवानिवृत्ति होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ बनकर टूट पड़ा। इंस्पेक्टर के निधन के बाद हरियाणा सरकार ने उन्हें शहीद का दर्जा देते हुए एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है।

यह भी देखें- मांट क्षेत्र का मामला, भ्रामणों के गांव में सड़क नहीं?

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर